भ्रष्टाचार, खनन माफिया, बलात्कार, खनन माफिया पर अंकुश लगाएं गहलोत सरकार:- नरपत सिंह

राज्य सरकार के कुशासन के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन

Mar 10, 2021 - 18:41
 0
भ्रष्टाचार, खनन माफिया, बलात्कार, खनन माफिया पर अंकुश लगाएं गहलोत सरकार:- नरपत सिंह

लक्ष्मणगढ़ (अलवर, राजस्थान/ गिर्राज सौलंकी) लक्ष्मणगढ़ उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस सरकार के कुशासन के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा मंडल लक्ष्मनगढ़, बिचंगाव व खोह के कार्यकर्ताओं की ओर से गहलोत की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला गया जिसमें  कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष  राजेन्द्र कसाना जी मंडल प्रभारी मनोज चौहान,जितेंद्र गोयल ,लक्ष्मनगढ़ मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदशन किया विरोध के  प्रमुख मुद्दे प्रदेश में कर्ज माफी, बेरोजगारी , बिजली के बिलों में वृद्धि , अवैध VCR , महिला उत्पीडन , अनुसूचित जाति अत्याचार , झूंठी बजट घोषणा, सरकार द्वारा किसानों का बाजरा खरीद नहीं , पीने के पानी, बलात्कार , गैंग रेप , बजरी एवं खनन माफिया , अनैतिक शराब नीति , अनियंत्रित भ्रष्टाचार आदि रहे जिनके  खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया  सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने  कस्बा लक्ष्मनगढ़ के भाजपा कार्यालय मैं बैठक की जिसके पश्चात सभी कार्यकर्ता व आमजन रैली के रूप में भगत सिंह सर्किल से होते हुए नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे तत्पश्चात SDM लाखन सिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपा

जिसमे  लक्ष्मनगढ़ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरपत सिंह राजपूत ,खोह मंडल अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर बिचगांव मंडल अध्यक्ष राम सिंह दिनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर नकड़ा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पटेल प्रदीप जैन युवा मोर्चा संयोजक भूपेंद्र सिंह लिली तेज सिंह राठौड़ जीतू चौधरी लिली मनीष झालानी दीप सिंह चौधरी पंडित सुमनदीप तिवाड़ी लोकेश शर्मा सतीश अरोड़ा जसवंत सिंह नरूका मंडल महामंत्री नरेंद्र जांगिड़ प्रहलाद जांगिड़ बच्चों सिंह जाट सहित मंडलो के पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ताओ सहित उपखंड क्षेत्र के आम जन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................