जायन्ट्स ग्रुप ने कामाँ मे पंछियों के लिए लगाए परिंडे

Jun 6, 2021 - 19:46
 0
जायन्ट्स ग्रुप ने कामाँ मे पंछियों के लिए लगाए परिंडे

कामाँ (भरतपुर,राजस्थान) विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भीषण गर्मी में परिंदों को राहत पहुचाने के लिए कस्बे की समाज सेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ कॉमवन द्वारा ब्रज के दिव्य पर्वत चरण पहाड़ी पर परिंदों के लिए परिंडे बांधे गए।
जायन्ट्स ग्रुप कामवन के अध्यक्ष सुनील तमोलिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में परिंदो के लिए राजेन्द्र जैन के आर्थिक सहयोग से जायन्ट्स ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा परिंडे बांध कर प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी बिहारी दास बाबा,कल्याण भगत को सौपीं गयी। इस अवसर पर जायन्ट्स के यूनिट डारेक्टर संजय जैन बड़जात्या, हरि कुम्हेरिया,  हरप्रसाद नाटाणी,प्रेमचन्द शर्मा, अनिल सोनी, संजय सर्राफ, महेंद्र अरोड़ा, ऋषभ जैन, लोकेश खण्डेलवाल, रोहन, नैतिक, सक्षम जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञात रहे कि जायन्ट्स ग्रुप द्वारा पूर्व में मयूर चुग्गा घर का निर्माण भी चरण पहाड़ी पर करवाया गया है जिसमे मयूरों को मनभावन नृत्य करते हुए देखा जा सकता है।

  • रिपोर्ट- हरिओम मीणा 
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................