मेंहदीपुर बालाजी भागवत कथा में पहुंचे राज्यपाल: किया भव्य स्वागत

Jan 27, 2023 - 21:45
 0
मेंहदीपुर बालाजी भागवत कथा में पहुंचे राज्यपाल: किया भव्य स्वागत

मेहंदीपुर बालाजी (राजस्थान/ अवधेश अवस्थी) मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष और पीठाधीश्वर के महंत नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में हो रही मेहंदीपुर बालाजी में चल रही भव्य भागवत कथा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र 11:30 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र को सबसे पहले दौसा एसपी संजीव नैन और जिला कलेक्टर कमर उल जमाल चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने बालाजी महाराज के दर्शन कर सिद्धपीठ के महंत नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। वहीं करीब 30 मिनट भेंट के बाद राज्यपाल और महंत महाराज बालाजी मंदिर के ठीक सामने स्थित राम मंदिर में पहुंचे। जहां 28 जनवरी को राधा कृष्ण के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

इस अवसर पर राम मंदिर में राधा कृष्ण के विग्रह के सामने महंत महाराज और राज्यपाल ने बैठकर विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा अर्चना की। वहीं करीब 12:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र और महंत नरेशपुरी महाराज कथा पांडाल के लिए रवाना हुए। साथ ही 12:50 पर कथा वाचक मृदुल कृष्ण महाराज भागवत कथा पांडाल में पहुंचे। 

 माला पहनाकर किया अभिवादन- इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने कथा वाचक मृदुल कृष्ण महाराज को माला पहनकर उनका स्वागत किया। वहीं कथावाचक ने राजपाल को भी माला पहनाई। साथ ही महंत नरेशपुरी महाराज ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत सरकार किया। 

आरती के बाद शुरू हुआ भागवत कथा का वर्णन- इसके बाद कथा पांडाल में आए सभी अतिथियों ने कथा से पहले महाआरती का आयोजन किया। इसके बाद कथा वाचक मृदुल कृष्ण महाराज ने राजपाल कलराज मिश्र के आगमन को लेकर कहा कि आप यहां आए। इससे ये प्रतीत होता है कि आपकी भगवान के प्रति कितनी निष्ठा है। साथ ही 22 साल पहले हुई मुलाकात के बारे में भी बताया। वहीं आज कथा का छठवां दिन हैं। इस मौके पर करीब 20 हजार भक्तों नें भागवत कथा का श्रवण किया। वहीं कथा वाचक मृदुल कृष्ण महाराज ने भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का अभिमान अकेला नहीं चल सकता, क्युकी वो लंगड़ा होता है।

इसी प्रकार अभिमानी व्यक्ति को भी बैशाखी चाहिए होती है। उन्होंने कहा कि अभिमानों की बात बहुत संत महात्मा करते है। लेकिन इसे समझते बहुत कम लोग है। व्यक्ति जब अभिमान में होता है तो सामने वाले से कहता है की मेरी बात को अभी मान इसे अभिमान कहते है। इस दौरान उन्होंने कृष्ण रुक्मणि विवाह, सहित गोवर्धन पर्वत की कथा का वर्णन किया। 

कृष्ण रुक्मणि की सजी झांकी- वहीं कृष्ण रुक्मणि के विवाह की कथा के दौरान उनकी झांकी सजाई गई। इस दौरान कृष्ण रुक्मणि के रूप में सजे कलाकारों ने "तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रशिया" भजन पर नृत्य किया। इस अवसर पर पांडाल में हजारों के संख्या में मौजूद महिला पुरुष भी झूम उठे। 

भागवत कथा का आयोजन हमारी संस्कृति अनूठा हिस्सा है- वहीं भागवत कथा में शामिल होने के लिए राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी दोपहर करीब 2 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा का आनंद लिया। वहीं मिडिया से बात करते हुए जोशी ने बताया की भागवत कथा मेहंदीपुर बालाजी में महंत नरेशपुरी नाराज द्वारा शानदार आयोजन करवाया जा रहा है। ऐसे अनूठे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भागवत जी का श्रवण कर हजारों लोग अपने जीवन को सफल बनाएंगे। वहीं कथा में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा, कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश उनके आईएएस पति घनश्याम बैरवा, दौसा सांसद जसकौर मीना, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी भी शामिल हुए। इन सभी का महंत नरेधापुरी महाराज ने भव्य स्वागत किया। 

हैलीकॉप्टर से आएंगे लोकसभा अध्यक्ष- वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से जानकारी मिली है कि शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हैलीकॉप्टर से सुबह करीब 10:15 बजे मीन भगवान मंदिर के पीछे बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वो आयोजन में भाग लेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है