राजस्थान के खनन जॉन से आने वाले अवैध खनन ऑवलोडिंग पर हरियाणा ने कसा शिकंजा

Jun 16, 2021 - 22:25
 0
राजस्थान के खनन जॉन से आने वाले अवैध खनन ऑवलोडिंग पर हरियाणा ने कसा शिकंजा

राजस्थान सीमा से सटे हरियाणा के खनिज, परिवहन, पुलिस विभाग की सयुक्त टीम ने नाके लगा दिए है। अवैध खनन, ऑवलोडिंग के खिलाफ कार्यवाही से नांगल क्रशर जॉन के खनन माफियाओं मे हडंकप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार नांगल, छपरा, विजासना, क्रशर जॉन जो हरियाणा सीमा सटी हुई है। इन क्षेत्रो में  अवैध खनन से भरे ऑवरलोडिंग डम्फर की निकासी  होती रहती है। जिनका मुख्य मार्ग हरियाणा की सीमा मे होकर गुजरता है। जिसमे होकर लम्बे समय से बेरोकटोक ऑवलोडिंग डम्फरो की निकासी होती है जिनमे अवैध खनन से निकला चोरी का पत्थर राजस्थान, हरियाणा सीमा में समीप की क्रशर पर सप्लाई होता रहा है। हरियाणा में खनन के कारोबार पर रोक लगी हुई है। जिनको लेकर पीछले सात दिन से हरियाणा के परिवहन विभाग,खनिज विभाग, पुलिस की सयुक्त टीम ने पहाडी से फिरोजपुर जाने वाले सड़क मार्ग, मनियॉवास आदि स्थानो पर नाके लगा कर कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। इन मार्गो से गुजरने वाले अवैध वाहनो से लाखो रूपये का जुर्मना वसूल कर कार्रवाही की जा चुकी है। जिससे डम्फर, क्रशर संचालको सहित खनन माफियॉ मे हडंकप मचा हुआ। इस मामले में नाको पर जानकारी करने पर पुलिस व परिवहन, खनिज विभाग के कर्मी जानकारी देने से कतराते नजर आऐ। मजेदार बात यह है की हरियाणा सरकार के विभाग ऑवरलोडिंग व अवैध खनन पर कार्रवाही करने में जुटे हुए मजेदार बात यह है कि राजस्थान के क्रशर जॉन से ऑवरलोडिंग व अवैध खनन का कारोबार मिलीभगत व रसूख के कारण हो रहा हैजिसके कारण खनिज विभाग ,पुलिस व परिवहन विभाग अवेध करने वालो के खिलाफ कार्रवाही नही कर रहा है।सूत्रो के अनुसार गत माह हरियाणा के खान मंत्री मूलंचद शर्मा ने नांगल क्रशर जॉन से सटे हरियाणा क्षेत्र का दोरा कर हालत जाने थे। जिसमे हरियाणा सीमा में अवेध खनन करने व चोरी के पत्थर की अवेध निकासी का मामला सामने आया था। जिसके लेकर हरियाणा सरकार के विभाग सक्रिय हो गए कार्यवाही शु रू कर दी।बताया गया है इन्ही रास्ते से पहले केई वर्षाे वाहनो को परिवहन होता रहा। जिसमें हरियाणा सीमा के सभी रास्तो का उपयोग किया जाता रहा है। 

अनील कुमार (एमई खनिज विभाग हरियाणा) का कहना है कि:- हमने एक सप्ताह से पहाडी से फिरोजपुर मार्ग, मनियॉवास, बीमा, मूडका, धिलावटआदि स्थानो पर नाके लगाकर अवैध खनन, ऑवरलोडिग निकासी पर कार्यवाही की जा रही है। -  

समुन्दर सिह (रॉयल्टी संचालक पहाड़ी) का कहना है कि:-ऑवरलोडिग डम्फरो से रवन्ना के हिसाव से रायल्टी बसूली कर रहे है पहले हरियाणा की ओर से कोई नाके नही लगाऐ गए थे।ये ऑवरलोडिंग पर कार्यवाही कर रहे है। 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................