आदर्श समाज समिति इंडिया के वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाओं का किया सम्मान

देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर हुई विशेष चर्चा

Sep 2, 2021 - 22:31
 0
आदर्श समाज समिति इंडिया के वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाओं का किया सम्मान

उदयपुरवाटी (झुंझुनू,राजस्थान/ सुमेर सिंह राव) झुंझुनू जिले की सूरजगढ़ आदर्श समाज समिति इंडिया का वार्षिक अधिवेशन गाँधी कृषि फार्म सूरजगढ़ में धर्मपाल गाँधी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी स्वर्गीय बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
 शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर पाँच  भाषाओं में लिखने वाली साहित्यकार शिमला हिमाचल प्रदेश की विश्वप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. प्रतिभा पाॅल को गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता, समाज सेवा व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वृंदावन यूपी से डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, साहित्य के क्षेत्र में बुलंदियों को छूने वाली फरीदाबाद हरियाणा से कवयित्री कमल धमीजा, लखनऊ उत्तर प्रदेश से साहित्यकार अलका अस्थाना, ऊधमपुर जम्मू कश्मीर से कवयित्री अनु अत्री 'याद', रांची झारखंड से संगीता सहाय अनुभूति को गांधी सेवा रत्न अवार्ड से नवाजा गया। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे झुन्झुनूं राजस्थान से प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार नारनौलिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवा पत्रकार सुरेंद्र डैला को गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद फूलचंद सुनियां व विशिष्ट अतिथि मास्टर लीलाराम और मनोज कुमार रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीयबजरंग लाल गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्श समाज स्थापित करने पर जोर दिया। अधिवेशन में देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कालाबाजारी जैसी ज्वलंत समस्याओं पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए गंभीरतापूर्वक विचार किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अधिवेशन में पूर्व पंचायत समिति सदस्य चाँदकौर, राजेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार नारनौलिया, वरिष्ठ अध्यापिका पवित्रा देवी, सुरेंद्र सिंह डैला, राम सिंह, होशियार सिंह, सुनील कठानियां, विकास कुमार, मनोज कुमार, बाबूलाल नारनोलिया, धर्मपाल गांधी, फूलचंद सुनियां, राकेश नारनौलिया,पूर्व सरपंच लीलाराम, राजू नारनोलिया, रवि कुमार, सुनील गांधी, सुनीता, भतेरी, सोनू कुमारी, दिनेश कुमार, किरण देवी, पिंकी नारनोलिया, अंजू गांधी, अमित कुमार, पूनम, अंजू, पूजा, लक्ष्य, लक्षिता, तनिष्का, माहिर, इशांत, हर्षिता, शुभम, संदीप, कुलदीप, राजेश कुमार, हिमांशु आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................