मेवात क्षेत्र मे आकाओं के दम पर लग्जरी कारो में बेखोफ गौतस्करी का खेल जारी

गोतस्कर का भरतपुर मे चल रहा है इलाज, गौरक्षक को मिली छुटटी

May 5, 2021 - 22:02
 0
मेवात क्षेत्र मे आकाओं के दम पर लग्जरी कारो में बेखोफ गौतस्करी का खेल जारी

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ उदयसिंह) पुलिस भले ही गौतस्करी पर अकुंश लगाने, समय समय पर कार्रवाही का दाबा करती हो लेकिन हकीकत यह है की कामां व नगर विधान सभा में क्षेत्र मे गौतस्करी का कारोबार परवान पर है। कार्यवाही के मामले में गौतस्करो के आगे पुलिस अपने आप को असहाय महसूस कर रही है। क्योकि गोतस्करो को अप्रत्यक्ष रूप से राजनेताओ का संरक्षण प्राप्त है। 
उल्लेखनीय है की मंगलवार को गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में गौतस्करो ने पुलिस पर फायरिंग कर उसे खदेडना का पूरा प्रयास किया। जिसको लेकर पुलिस को अन्य थानो से पुलिस जाप्ता बुलाना पडा। ं उसके बाद भी गोतस्कर फायरिंग करते हुए भाग जाने मे सफल हो गए है।जिसमें हरियाणा के उटवाडा निवासी गौतस्कर मुवीन को गिरफ्तार कर लिया गया था। जो अपने साथी हमीद की गोली लगने से घायल हो गया था।

जिसका उपचार भरतपुर चिकित्सालय मे चल रहा है। जबकि अन्य गौतस्कर पुलिस पर फायरिग करते हुए भाग जाने मे सफल हो गए है। उधर  गौतस्करो का पीछा करते समय हरियाणा के गौरक्षक दल की गाडी संतुलन बिगडने से हाईवे पर पलट गई। जिसमे तीन गौरक्षक घायल हो गए  थे। जिनकी निजि चिकित्सालय में  उपचार के बाद छुटटी कर दी गई है। 

गांव-गांव में गौतस्करी 

नगर -कामां विधान सभा क्षेत्र मे आऐ दिन गौकसी की घटनाऐ हो रही है। गौतस्कर गौवंश को पालने के नाम पर घरो मे रखतेे है। जिनकी बारी आने पर हत्या कर दी जाती है।जिनका गौमांस सस्ते दामो में बाइको पर रखकर गांव गांव में बेचा जा रहा है।यहॉ तक आस पास कस्बो के आम रास्तो ,धार्मिक स्थलो के समीप में गौमांसयुक्त विरायानी वेचने का गोरखधंधा परवान पर है।  पुलिस सर्किल के केई थानो के गांवो में गौतस्करो के पास गौंवश की तस्करी  के लिए दर्जनो गाडीयों बना रखी है। जो आऐ दिन गौवश की तस्करी करती है। जिनका मुख्य रूट नगर, कामां, पहाडी,केथवाडा इलाका होता है।

यहां हुई फायरिंग

 गोपालगढ़ थाने में वर्ष 2019 में गौवध अधिनियम के तहत 14मामले दर्ज , 26गिरफ्तारी हुई है।गोपालगढ़ से सीकरी सडंक मार्ग पर 16 दिसम्बर 2018 गौहत्या को ले जाते केन्ट्रा पलट गई जिसमें 8 गोंवश मर गए। पीपलखेडा में ६सितम्बर को दो मृत 9 जिन्दा गौवश को छोडकर फरार हो गए।पहाडी थाना क्षेत्र मे वर्ष 12 मई 2018 मूंगसका गांव में पुलिस पर फायरिंग कर गोतस्कर पहाड का फायदा उठाकर फरार हो गए। 25 गोंवशो को मुक्त कराया गया। 21फरवरी 2020 को घाटमीका में गोतस्करो व पुलिस के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिसमे पुलिस ने मौके से एक टे्रक्टर तीन पिकअप गाडिया को बरामद कर गोवश को मुक्त कराया गया। जिसमे तत्कालीन एएसाआई सुनील कुमार  की आंख मे छर्रे लगने से आंख खराब हो गई। 18जनवरी 2020को छपरा में दिन दहाडे पहाड की बाल मे गौवश निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसमें अभी तक गिरफ्तारी नही हो सकी है। 

पशुहाट लाभकारी-

नगर में महिने केई बार लगने वाली पशुहाट गौतस्करो के लिए फायदे मंद साबित हो रही है। हाट में से गौवंश पालने की आड मे गोतस्करी की निकासी करने मे जुटा हुआ है । वही पुलिस की सुविधा शुल्क का खेल जारी है। जो गत दिनो गोपालगढ थाने के एक कास्टेबल का मामला गोतस्कर ने उजागर किया था। 
प्रदीप कुमार यादव (सीओ कामां) का कहना है कि:- गोतस्करी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। घाटमीका में सुनील एएसआई को गोली लग गई थी ।उसमें टीम गठित की हुई है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।पुलिस असहाय महसूस नही कर रही है।पुलिस गोतस्करो का मुकावला कर गौतस्करी रोकने मे जुटी है।- 
सत्यप्रकाश मीणा (सीओ नगर) का कहना है कि:- गौवंश निकासी रोक लिए अन्य जिलो में भी योजना बने। उच्च स्तर पर इस  की योजना बननी चाहिए। उच्चाधिकारी के निर्देशन  पर समय- समय पर कार्रवाही की जा रही है। पशुहाट अन्य जगह शिफ्ट  करने को लेकर एसडीएम साहव को कहॉ गया  है।नगर पालिका ने मजूरी दे रखी है।-

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................