राजनीतिक क्षेत्र में भाजपा सामान्य कार्यकर्ता को पदासीन कर मानसम्मान बढ़ाती है:-गुर्जर

भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक देव पैलेस में हुई संपन्न नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

Jul 11, 2021 - 02:33
 0
राजनीतिक क्षेत्र में भाजपा सामान्य कार्यकर्ता को पदासीन कर मानसम्मान बढ़ाती है:-गुर्जर

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी मंडल एवं भाजपा महिला मोर्चा की,संयुक्त बैठक देव पैलेस गुलाबपुरा में संपन्न हुई। भाजपा संगठन उपाध्यक्ष रंजना व्यास ने जानकारी देते हुए बताया की,भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक देव पैलेस में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर,महिला मोर्चा भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, एवं वाइस चेयरमैन मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई इस दौरानभाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद, प्रथम बार गुलाबपुरा आगमन पर, भाजपा महिला सदस्यों द्वारा,भव्य स्वागत किया गया इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर ने, महिला सदस्यों के साथ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल का,शॉल ओढ़ाकर, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर, माल्यार्पण  कर स्वागत किया गया।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष  गुर्जर ने स्वागत  कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा। कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें पार्टी साधारण से व्यक्ति को भी बड़ा दायित्व दे सकती है,गुर्जर ने बताया की मैं पहले बेल गाड़ी चलाता था,पार्टी ने मुझे तीन बार मंडल अध्यक्ष निर्विरोध पार्षद , युवा मोर्चा अध्यक्ष, चेयरमैन, जिला उपाध्यक्ष जैसे पद दिए।
आज हम देख रहे हैं मंजू  पालीवाल भी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आती है।पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया है। गुलाबपुरा मंडल अध्यक्ष  साँवर नाथ योगी जो कि एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे,आज गुलाबपुरा में पार्टी ने उन्हें वाइस चेयरमैन बनाया है,केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखकर, उन्हें आगे बढ़ाती है,पार्टी की विचारधारा से हटकर कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता ।
गुर्जर ने कहा ठीक इसके विपरीत हम कांग्रेस पार्टी में देखते हैं कि उसमें मां बेटा और बहन ही सारे निर्णय लेते है,और कांग्रेस के सारे अधिकार एक परिवार के अंदर ही समाहित है!कांग्रेस को केवल एक परिवार ही चलाता है।
गुर्जर ने कहा कि भाजपा जनसंघ के समय से ही हमारे शीर्ष नेताओं ने,राष्ट्रहित का चिंतन करते हुए अकेले ही राजनीतिक महासागर में कूद पड़े थे| जिसका कोई दूर-दूर तक किनारा ना था पर उनका अथाह विश्वास ही था कि आज, भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में सरकार है!और भारतीय जनता पार्टी की वजह से आज संपूर्ण विश्व,भारत को, महाशक्ति मान रहा है। गुर्जर ने कहा कि आज हम एक सीट की वजह से भले ही,नगरपालिका में बोर्ड नहीं बना पाए,पर मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि,गुलाबपुरा के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं के सारे काम होंगे,आज संगठन की दृष्टि से गुलाबपुरा बेहद अच्छी स्थिति में है गुर्जर ने सभी भाजपा पदाधिकारीयो, को बारिश के मौसम में,वार्ड व सड़क को ,गोद लेकर अधिक से अधिक ट्री गार्ड लगाकर वृक्षारोपण करना चाहिए एव सौजन्य से भाजपा या पदाधिकारी का नाम लिखना चाहिए!इससे पर्यावरण भी शुद्ध होगा और आपके द्वारा किया हुआ कार्य भी प्रदर्शित होगा,
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पालीवाल ने सभी कार्यकर्ता  व पदाधिकारियों का, आभार जताते हुए कहा की,आज महिलाओं को प्रमुख रूप से आगे आने की आवश्यकता है! भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो, महिलाएं  मंच पर 2 मिनट ही बोले,अपना पक्ष अपनी बात मजबूती व निष्पक्षता से रखें,हमने देखा है!महिलाएं कमजोर नहीं होती है,झांसी की रानी ,सरोजिनी नायडू ने इतिहास में अपना नाम अमर किया है। जिला अध्यक्ष पालीवाल ने भीलवाड़ा जिले में संगठनात्मक दृष्टि से गुलाबपुरा मंडल को सबसे अच्छा और मजबूत बताया कहा कि गुलाबपुरा मंडल में सभी कार्यक्रम होते हैं।
इस दौरान  मंजू  पंचोली का भी दुपट्टा माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा महिला सदस्यों द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया पौधारोपण कर सरंक्षण की जिम्मेदारी दी गई। मंडल अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन सांवर नाथ योगी ने जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल एवं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों का आभार जताया एव  धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन भाजपा मंडल अध्यक्ष सांवर नाथ योगी, भाजपा नेत्री पूर्व चेयरमैन चंद्रकांता बाहेती, संगठन महामंत्री रघुवीर वैष्णव, महामंत्री हरीश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता सोमानी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रंजना व्यास, भाजपा नेता कैलाश लड्ढा, ओम दाधीच, कानसिंह राठौड़, पार्षद हेमंत कुंभकार, राजेंद्र रेगर, महादेव जाट, प्रवीण सारडा, भाजयुमो महामंत्री विक्रम नायटा, लालचंद रेगर, राकेश सोलंकी, भाजपा नेत्री कौशल्या लखारा, भाजपा नेत्री संगीता त्रिपाठी, गायत्री देवी, पारसी देवी गुर्जर, रजनी कवर, मंत्री शिमला सर्वा, पार्षद प्रेम देवी, बूथ अध्यक्ष रेखा सोलंकी, मन्जू लखारा,भगवती मूंदड़ा, सन्जु लखारा, ममता प्रजापत, मीना देवी, पुष्पा पांडे ,मालती देवी सहित कई पुरुष एव महिला कार्यकर्ता मौजूद रहै।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................