सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण में 351 पंचायत समिति मुख्यालय पर किया जा रहा आभार यज्ञ का आयोजन

Feb 14, 2021 - 00:41
 0
सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण में 351 पंचायत समिति मुख्यालय पर किया जा रहा आभार यज्ञ का आयोजन

रामगढ (अलवर,राजस्थान) रामगढ पंचायत समीति कार्यालय के बाहर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जो कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के सत्याग्रह आंदोलन के  दौरान राज्य सरकार द्वारा संघ कि मांगों पर ध्यानाकर्षित कर  ग्राम विकास अधिकारी संघ के 7 सूत्री मांग पत्र  में से तीन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने से  आज ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग द्वारा प्रदेश के समस्त 351 पंचायत समिति मुख्यालय पर आभार यज्ञ का आयोजन  किया गया जिनमें से एक यज्ञ रामगढ पंचायत समीति कार्यालय के बाहर किया गया। पंचायत समिति रामगढ में उप शाखा अध्यक्ष मौ.आलम जंहागीर की अध्यक्षता  में आयोजित आभार यज्ञ में पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
उप शाखा अध्यक्ष मौ.आलम जंहागीर ने बताया कि संगठन के सात सूत्री मांग पत्र में से  तीन महत्वपूर्ण मांगें जिनमें ग्राम सेवक का पदनाम ग्राम विकास अधिकारी को नियमों में प्रतिस्थापित करना, ग्राम विकास अधिकारी की पदोन्नति विकास अधिकारी के पद पर करने के लिए आरआरडीएस सेवा में 25% पद आरक्षित करना एवम् ग्राम विकास अधिकारियों के 3896 रिक्त पदों पर भर्ती जारी करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया गया l सबसे महत्वपूर्ण मांग वेतन विसंगति दूर कर ग्राम विकास अधिकारी का वेतनमान ग्रेड पे 3600 करना है  एवम् 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद का वेतनमान स्वीकृत करने , स्पष्ट एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति व जिला केडर परिवर्तन का विकल्प देने  तथा 5 वर्षों से लंबित पदोन्नति करवाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के द्वारा सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए लगातार संगठनात्मक गतिविधियों जारी रखी जाएंगी।  ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा पूर्ण विधि-  विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष ग्रामविकास अधिकारी अनिल गौड,लेखराज सैनी,मनोज शर्मा,दीपक शर्मा सहित अनेक ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................