गायों के प्रति गो भक्तो में बढ़ी आस्था

Jul 10, 2023 - 11:57
 0
गायों के प्रति गो भक्तो में बढ़ी आस्था

खैरथल (अलवर, राजस्थान/  हीरालाल भूरानी) स्थानीय श्री श्री 1008 सीमा बाई गौशाला खैरथल में गौमाता की सेवा के प्रति अब गौ सेवको में आस्था बढ़ती जा रही है और सवामणी करने का सिलसिला लगातार जारी रखते हुए रविवार को कमलेश खंडेलवाल (श्याम साड़ी वाले) की तरफ से गौशाला में गौ माताओं के लिए सवामणी दी गई। जिसमें परिवार के सदस्यों ने गौ माताओं को दलिया, गुड़ खिलाया और गौ माताओं से आशीर्वाद लिया।गौ सेवक जितेन्द्र बैसला एवं राजीव चौधरी ने बताया कि सीमा बाई गौशाला में गौ माताओं के लिए गौ भक्तो द्वारा लगातार सवामणी देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को कमलेश खंडेलवाल श्याम साड़ी वाले की तरफ से सवामणी की गई। जिसमें गौ माताओं को दलिया, गुड़ आदि सामग्री खिलाई गई। इसी कड़ी में अगले रविवार को नरेश चंद्र गुप्ता वाले की तरफ से रहेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 6 जुलाई और 7 जुलाई को विश्व हिन्दू परिषद जिला सेवा प्रमुख कमलेश अग्रवाल खैरथल वालों की तरफ से दी गई। इस अवसर पर रामावतार हमीरपुर वाले, श्याम लाल खंडेलवाल, कमलेश खंडेलवाल निहाल, शुभम, वर्णित, गौ सेवक योगेश गोयल, प्रहलाद छंगाणी, राजीव चौधरी, भीम पहलवान आदि गौ भक्तो ने सेवा में सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है