मेरा संकल्प संस्था की पहल, जाखल में 200 जरूरतमंदों को बांटी रजाइयां

Dec 30, 2021 - 21:31
 0
मेरा संकल्प संस्था की पहल, जाखल में 200 जरूरतमंदों को बांटी रजाइयां

उदयपुरवाटी ( झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) जाखल गांव में मेरा संकल्प संस्था की ओर से 200 लोगों को रजाइयां बांटी गई।संजय मीणा ने बताया कि समारोह  राजकीय बालिका विद्यालय में गणेश सर्व दर्शन अखाड़ा के  उदयपुरवाटी तहसील अध्यक्ष महंत महेंद्रदास व वीरेंद्र गिरी के पावन सानिध्य में हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने महाराज को श्रीफल भेंट व शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गणेश चैतन्य महाराज ने कहा कि इस तरह के दान,पुण्य ओर कर्म को बच्चे देखते हैं और प्रेरणा  लेते हैं वैसे ही संस्कार उनमें आ जाते हैं।इस तरह के कार्यों को अगर आने वाली पीढ़ी आगे बढ़ाएगी तो सनातन धर्म की परंपरा आगे बढ़ती चली जायेगी। महाराज ने कहा कि यदि आपका संकल्प सच्चा होगा तो आने वाले वर्षों में सैकड़ो की संख्यां में बंटने वाली रजाईयां लाखों की संख्या में बंटेगी।
कार्यक्रम के दौरान महाराज गणेश चैतन्य सिद्धि आश्रम बुगाला धाम के महंत छाजूनाथ का जिक्र करते हुए भावुक हो गए।इस वर्ष सेवा समारोह में संस्था द्वारा 200 लोगों को रजाईयां वितरित की गई। इसके अलावा भामाशाह श्याम सुंदर सौंथलिया द्वारा भी 200 शॉल बांटी गई। इस दौरान महेंद्र सिंह, श्रवणसिंह,जगदीश सिंह,शिवचंद जांगिड़,शिवचंद मीणा,कैलाश मीणा,पंकज कुमावत,रुस्तम अली,राजेश मुंड,राजेंद्र माहिच, रामलाल माहिच,अजीत सिंह, ओमप्रकाश खेदड़,संजय मीणा, पूर्व प्रधानाचार्य गंगाराम गोरा, गंगाधर महला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।संचालन सुरेंद्र पारीक ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है