इनर व्हील क्लब बहरोड़ की नई कार्यकारिणी का पद ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

Jul 14, 2021 - 19:15
 0
इनर व्हील क्लब बहरोड़ की नई कार्यकारिणी का पद ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) इनर व्हील क्लब बहरोड़ की नई कार्यकारिणी सत्र 2021-2022का पद ग्रहण समारोह बाबा नारायण दास महाविद्यालय में संपन्न हुआ । कार्यक्रम कि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत शेखावात ने की उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सभी को शुभकामनाएं दीं! कार्यक्रम में क्लब सरंक्षक ,चार्टर उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष अनुपमा शर्मा ने डॉ अर्चना श्रृंगी को अध्यक्ष, सुधा मंडोवरा को सचिव व संगीता शर्मा को कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया।सभी सदस्यों को क्लब पिन लगाया गया एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया! पूर्व अध्यक्ष अनुपमा शर्मा ने बताया कि यह हमारे क्लब का छठा साल चल रहा है और हमें पूरा विश्वास है कि सभी के सहयोग से हम इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे! नव नियुक्त अध्यक्ष अर्चना ने कहा कि वह अपने सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगी! कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों ने मिल कर महाविद्यालय प्रांगण में 5 वृक्ष लगाकर इस सत्र में 501 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ अभियंता शालिनी यादव एवं कनिष्ठ अभियंता प्रिया यादव ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लोकेश मीणा, क्लब वरिष्ठ सदस्य बबीता शर्मा ,पूजा, शीतल एवम ललिता यादव  सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................