नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा के अभियान से मिली प्रेरणा 15000 पौधे लगवाएंगे प्रवासी, बीदसर गांव से किया शुभारंभ

Jul 14, 2021 - 01:15
 0
नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा के अभियान से मिली प्रेरणा 15000 पौधे लगवाएंगे प्रवासी, बीदसर गांव से किया शुभारंभ

नवलगढ़ (झुंझुनू,राजस्थान/अरुण मुंड) नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से प्रधान दिनेश सुंडा शुरू किए गए पौधरोपण अभियान को प्रवासियों ने ना केवल सराहा है। बल्कि साथ के लिए भी आगे आए है। नवलगढ़—लक्ष्मणगढ़ बॉर्डर पर स्थित बीदसर गांव के प्रवासी समाजसेवी मूलचंद कारगवाल ने भी अब अपने गांव बीदसर में 15 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने मंगलवार को खुद प्रधान सुंडा के साथ इस अभियान का श्रीगणेश किया। इस मौके पर कारगवाल ने बताया कि डॉ. शर्मा की टीम हमेशा सामाजिक सरोकार में आगे रहती है। रक्तदान और दूध महोत्सव आज पूरे राजस्थान में अपनी पहचान बना चुके है। वहीं अब पौधारोपण भी पूरे प्रदेश में मिसाल बनेगा। इस मौके पर चेयरमैन शोयब खत्री और वाइस चेयरमैन कैलाश चोटिया भी थे। नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने बताया कि अभियान में लोगों के जुड़ाव से तय है कि 11 लाख पौधों का जो संकल्प लिया है। वो पूरा होगा। वहीं इस पौधारोपण अभियान से जो हरा—भरा बनाने का माहौल बना है। उससे साथ लगते चूरू और सीकर जिलों में भी पौधारोपण अभियान एक मिशन के रूप में लिया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद अयूब, बिल्लू उप सरपंच, सुनिल सैनी, रफीक लंगा, इरफान जिंदरान, शहजाद, अमन, भूपेश पारीक आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................