भ्रष्टाचार की खबरें छापने पर पत्रकारों को मिल रही जान से मारने की धमकी, सुरक्षा को लेकर डीजी पुलिस को लिखा पत्र

पत्रकारों ने पुलिस में दी प्राथमिकी,

Nov 7, 2021 - 22:49
 0
भ्रष्टाचार की खबरें छापने पर पत्रकारों को मिल रही जान से मारने की धमकी, सुरक्षा को लेकर डीजी पुलिस को लिखा पत्र

डीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन) नगर पालिका सहित अन्य सरकारी महकमों के भ्रष्टाचारों की खबरों को प्रकाशित करने पर अधिकारी-कर्मचारियों सहित ठेकेदारों   की ओर से पत्रकारों को जान से मारने की दी जा रही है। इस मामले को लेकर पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिला। तथा पत्रकारों ने इसको लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक को सामूहिक रूप से पत्र लिख कर उन्हें सुरक्षा को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
पत्रकारों ने पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया है कि पत्रकारो द्वारा विभिन्न महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर समाचार प्रकाशित किये जा रहे हैं।  जिसमे कुछ दिन पहले ही नगर पालिका के कई भ्रष्टाचार के समाचार प्रकाशित किए गए हैं। नगर पालिका में आए दिन टेंडर प्रक्रियाओं में धांधली सहित अन्य सरकारी महकमों में कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार की खबरो को प्रकाशित करने पर नगर पालिका के कई पार्षद और उनके लोग आए दिन पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही समाचार नहीं छापने का दबाव बना रहे है। ये लोग खबरों में व्यवधान पैदा करने के साथ कभी भी पत्रकार और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। प्राथमिकी में बताया कि भविष्य में पत्रकारों के साथ कोई वारदात होती है तो  इसके लिए ये लोग जिम्मेदार होंगे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................