शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई जारी: जावाल में खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
![शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई जारी: जावाल में खाद्य पदार्थों के लिए नमूने](https://gexpressnews.com/uploads/images/202502/image_870x_67b07df8d28ef.jpg)
सिरोही (रमेश सुथार) राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के दिशा-निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जारी अभियान ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार‘ के तहत जावाल के खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण कर नमूनीकरण की कार्रवाई जारी।
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावटियों के खिलाफ शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अभियान चला रखा है।
जिले नव नियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत एवं धर्मवीर द्वारा जिले के जावाल में निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कारवाई की गई। जिसमे मैसर्स महादेव किराना स्टोर , जावाल से सरसों तेल, मिर्ची, सूजी, घी एवं मां जगदम्बा किराना स्टोर जावाल से अलग अलग ब्रांड के घी के नमूने एकत्र कर जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, जयपुर भिजवाया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी खाद्य व्यापारियों को अनिवार्य रूप से खाद लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही विक्रेताओं को साफ सफाई रखने और शुद्ध खाद्य पदार्थों का विक्रय करने और खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के निर्देश दिए। नमूने जांच लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। जो खाद्य पदार्थों का सैम्पल लिये है इसमें मिलावटी होने के संदेह पर एफ.एस.एस. एक्ट के अंतर्गत जाँच के नमूने लिए गये। जाँच के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)