खाकी ने फिर किया अलवर शर्मशार, आईजी ने एसआई को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के अंदर

खाकी फिर हुई दागदार, थाना परिसर में दुष्कर्म का मामला, खेरली थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर भरत सिंह गिरफ्तार

Mar 8, 2021 - 01:45
 0
खाकी ने फिर किया अलवर शर्मशार, आईजी ने एसआई को गिरफ्तार कर पहुंचाया सलाखों के अंदर
  • देखो थाना भी खुद का और दुष्कर्म भी खुद के थाना इलाके में ओर गिरफ्तार भी खुद के ही थाने में वाह रे राजस्थान पुलिस के जवान
  • पहले अलवर में खाकी के द्वारा गौ तस्करी करते हुए पकड़ा गया
  • जिस थाने में जिन सलाखों में आए दिन किसी न किसी मुलजिम को अपराधी को डालता था आज वह खुद ही सलाखों के भीतर हो गया
  • भारत देश में जन्मे भरत सिंह दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, जय जय राजस्थान खाकी ने खाकी को ही सलाखों में मूंद डाला
  • पीड़िता को न्याय दिलाने पहुंचे आईजी हवा सिंह घुमरिया दुष्कर्म पीड़िता को मिला न्याय आज सच की हुई विजय रावण सलाखों में
  • आईजी हवा सिंह घुमरिया ने खुद की मौजूदगी में एस आई को ही को किया गिरफ्तार और डाला बंदी गृह में
  • एसआई भरत सिंह का खेल आईजी हवा सिंह के आगे फेल और अब सलाखों में ही निकलेगा तेल यह रहा राजस्थान पुलिस का खेल

खेड़ली/कठुमर (अलवर, राजस्थान)एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है ,वो भी पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला , अलवर के खेरली थाने में सब इंस्पेक्टर की काली करतूत सामने आई है यहां थाने में ही एक महिला से सब इंस्पेक्टर भरत सिंह को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है , इस मामले में आज रेंज आईजी हवा सिंह घुमरिया खेरली थाने पहुंचे वहां उन्होंने इस बात की पुष्टि की , उन्होंने बताया एक 26 वर्षीया महिला ने 2, 3 और 4 मार्च को उसके साथ सब इंस्पेक्टर द्वारा थाना परिसर में बने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया , मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी जांच राजगढ़ सीओ अंजली जोरवाल को दी गयी , इसमे भरत सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया , आईजी ने बताया पीड़िता द्वारा 2018 में ससुराल पक्ष पर दहेज का मामला दर्ज कराया था , उसके बाद पंचायत के समझौते के बाद भी ससुराल पक्ष उसे लेकर नही गए बल्कि उससे जबरन तालाक चाहते थे इस संदर्भ में पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची थी , यह मामला सब इंस्पेक्टर भरत सिंह के पास था , इस दौरान पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं ।महिला परिवादी ने कराया सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार खेड़ली कस्बा थाने परिसर में एक महिला ने थाना के सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी खेड़ली थाने पहुंचे मामले में जयपुर रेंज आईजी हवा सिंह ने बताया कि एक महिला के द्वारा थाने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है जिसको लेकर आरोपी भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की तफ्तीश की जा रही है मामले में महिला को मेडिकल के लिए ले जाया गया लेकिन मेडिकल कराने से मना कर दिया। खेड़ली निवासी उक्त महिला की उम्र करीब 25 साल है जिसका ससुराल पक्ष से दहेज के मामले में परिवाद खेड़ली थाने में दर्ज है उक्त मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर अनुसंधान कर रहे थे जिसको लेकर महिला का थाने में आना जाना लगा रहता था महिला ने पिछले 3 दिनों में उक्त दुष्कर्म का होना बताया है।  मामले को लेकर आज अलवर एसपी सहित एडिशनल एसपी श्रीमान मीणा लक्ष्मणगढ़ सीओ अशोक चौहान राजगढ़ सीईओ अंजलि अजीत जोरवाल आदि मौजूद रहे

  • Latest Update 12.04 PM - लक्ष्मणगढ़ co अशोक चौहान apo, खेरली थानाप्रभारी और आरोपी एसआई निलंबित करने व थाने के 18 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजने की सूचना

संवाददाता - गिर्राज सौलंकी की रिपोर्ट

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................