ड्यूटी पर हार्ट अटैक से हुआ लांस नायक संजय कुमार यादव का निधन

Feb 2, 2021 - 01:03
 0
ड्यूटी पर हार्ट अटैक से हुआ लांस नायक संजय कुमार यादव  का निधन

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा)  हार्ट अटैक से हुई बहरोड़ उपखण्ड के गूगड़िया गाॅव निवासी चन्दीगढ़ में तैनात लांस नायक संजय कुमार यादव की मौत। उनके पैतृक गाॅव गूगडिया में सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार। जानकारी के अनुसार बहरोड़ उपखण्ड के गूगडिया गाॅव निवासी सेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत संजय कुमार यादव का 30 जनवरी को दोपहर में लंच करने के बाद हदय घात लगने से निधन हो गया। जिन की पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर उनका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके 12 वर्षीय पुत्र अनीश यादव ने मुखाग्नि दी। सैनिक के बड़े भाई सेवानिवृत सूबेदार मेजर मामचंद यादव बताया ने कि उनका छोटा भाई लांस नायक संजय कुमार यादव वर्ष 2001 में पुणे सेंटर से इंजीनियरिंग रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वर्तमान में 105 इंजीनियरिंग रेजिमेंट चंडीगढ़ में तैनात था। 30 जनवरी शनिवार को दोपहर में लंच करने के बाद उनकी छाती में दर्द हो गया था। जिसे अधिकारियों के द्वारा कमांड अस्पताल ले जाया गया। जहां ह्रदय घात लगने से उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार में ग्राम पंचायत नांगल खोडिया सरपंच कृष्णा कुमार, बसई के पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार मीणा सहित पूर्व सैनिक और इंजीनियरिंग रेजीमेंट से आए अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................