लायंस क्लब राजगढ़ ने फहराया परचम

Mar 13, 2021 - 06:43
 0
लायंस क्लब राजगढ़ ने फहराया परचम

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान)  लायंस क्लब रीजन 10 के जोन 3 की जोन सोशियस मीटिंग जोन चेयरमैन डॉ सुमेश विजय की अध्यक्षता में सुहाना पैलेस बांदीकुई में आयोजित की गई। जिसमें आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में लायंस क्लब राजगढ़ को शानदार सेवा गतिविधियों के लिए 10 से अधिक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। रीजन सलाहकार एम सिंह आर्य ने बताया कि लायंस क्लब राजगढ़ को सर्वश्रेष्ठ क्लब अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, ब्लड डोनेशन कैंप, भूखो को अन्नदान, झरना में लायंस पार्क का निर्माण, कोरोना पीड़ितों की मदद ,लायन्स क्वीज सहित अनेकों गतिविधियों के लिए प्रांत पाल लायन अशोक अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। जोन सोशल में क्लब अध्यक्ष संजय राजस्थानी, सचिव लोकेश रावत, रीजन सलाहकार खेम सिंह आर्य,एन एल वर्मा, मदनलाल शर्मा, कुलदीप सिंह, रूप नारायण शर्मा, दुष्यंत सिंह आर्य, राम नारायण सैनी सहित अनेकों क्लब सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं सम्मान प्राप्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................