गृह राज्य मंत्री बेढ़म की अनुशंसा पर अलीपुर-आदिबद्री में 65.55 लाख की पेयजल योजना स्वीकृत

Dec 12, 2025 - 15:04
 0
गृह राज्य मंत्री बेढ़म की अनुशंसा पर अलीपुर-आदिबद्री  में 65.55 लाख की पेयजल योजना  स्वीकृत

डीग (नीरज जैन) राज्य सरकार के गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म की अनुशंसा पर   डीग जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र बृज नगर की  अलीपुर ग्राम पंचायत के गांव अलीपुर आदिबद्री के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्धारा 65.55 लाख रुपये की महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।  
गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की पेयजल संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से लिया था। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे और अपनी अनुशंसा के माध्यम से इस परियोजना की स्वीकृति सुनिश्चित कराई। यह स्वीकृति मंत्री बेढम की उस कार्यशैली का परिचायक है, जिसमें आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बताया है कि  इस पेज योजना के अंतर्गत गाँव अलीपुर में 1 लाख लीटर) क्षमता का आरसीसी उच्च जलाशय निर्मित किया जाएगा।  18 मीटर ऊँची स्टेजिंग के साथ बनने वाला यह जलाशय 'सिस्मिक जोन-3' (भूकंप रोधी) मानकों के अनुरूप होगा।  जलापूर्ति को निर्बाध रखने के लिए 200 एमएम व्यास का नलकूप और पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने परियोजना की उपयोगिता को देखते हुए इसे 6 माह की समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बेढ़म ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो और तय समय में जनता को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए।  
 इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे चुना है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है। अलीपुर की यह परियोजना मेरी अनुशंसा पर स्वीकृत हुई है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि हर घर तक स्वच्छ जल पहुँचे। हम आधारभूत ढांचे को इतना सशक्त बनाना चाहते हैं कि भविष्य में भी पेयजल की कोई समस्या न रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................