युवा वैश्य समाज के अध्यक्ष लोकेश जैन ने किया कार्यकारिणी का गठन

Mar 28, 2021 - 00:43
 0
युवा वैश्य समाज के अध्यक्ष लोकेश जैन ने किया कार्यकारिणी का गठन

कठूमर (अलवर,राजस्थान/ दिनेश लेखी) कस्बे में युवा वैश्य समाज इकाई कठूमर के अध्यक्ष लोकेश जैन ने जिला महा सम्मेलन समिति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोयल की सहमति व प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल गारू के निर्देशन में सोमवार को अपनी कार्यकारिणी घोषित की।  वैश्य समाज कठूमर के युवा अध्यक्ष लोकेश जैन ने अपनी कार्यकारिणी में विनोद कायथवाल व सुरेश चंद जैन अध्यापक  को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अनिल बंसल, संदीप अग्रवाल, पारस जैन व संतोष गुप्ता   लुपिन  को उपाध्यक्ष, गगन खंडेलवाल पुत्र कृष्णा दुसाद को महामंत्री, मनोज आमेरिया व  रमाकांत खंडेलवाल को मंत्री, लोकेश खंडेलवाल पुत्र कमलेश पंसारी को संगठन मंत्री, सुरेश खंडेलवाल को प्रचार मंत्री, छैल बिहारी बंसल को कोषाध्यक्ष ,तथा रविंद्र खंडेलवाल टिटपुरी ,सोनू जैन, अनीश बंसल,  गोलू खंडेलवाल, अंकित खंडेलवाल, विक्की बंसल को सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया है। इस मौके पर वैश्य समाज कठूमर के अध्यक्ष महेश  खंडेलवाल ,महिला अध्यक्ष माया देवी बंसल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल व  संजय कुमार जैन ,कोषाध्यक्ष कैलाश जैन ,रामलाल गुप्ता, अनिल किशन ठाकुरिया सहित अनेक कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे इधर युवा व समाज के अध्यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को समाज एवं संगठन हित में कार्य करने को निर्देशित किया गया है और आगे कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................