भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी गौरवान्वित करें महसूस - तेली

आसींद  बदनोर मंडल  की संगठनात्मक बैठक संपन्न

Jul 22, 2021 - 13:22
 0
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी गौरवान्वित करें महसूस - तेली

आसींद  (भीलवाड़ा, राजस्थान ) बदनोर मंडल  की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी  है जिसमें कार्यकर्ता सम्मान स्वाभिमान  सर्वोपरि है   तेली ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हम उसके कार्यकर्ता हैं जिसका नेतृत्व यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के हाथ में हैं जिन्होंने भारत की ताकत को दुनिया में प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ाया है  तेली ने कोरोनावायरस वैक्सीने को लेकर कहा कि भारत देश में सबसे पहले सस्ती अच्छी सबसे पहले वैक्सीन का आविष्कार कर दुनिया के सारे देशों को बता दिया कि भारत किसी से पीछे नहीं है यही परिणाम है कि आज भारत में कोरोना को कंट्रोल किया जा सका है राज्य सरकार की असफलताओं का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है तथा कानून व्यवस्था विकराल रूप ले चुकी है वही मुख्यमंत्री ने आमजन को भगवान पर छोड़ दिया है इस अवसर पर जनसंघ के पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया एवं वृक्षारोपण विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया विधायक जबर सिंह जी सांखला ने कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों को उल्लेख करते हुए कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता जनता की सेवा  के लिए सदैव तत्पर रहकर हम जनता के साथ रहेंगे
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनराज जी गुर्जर (गुलाबपुरा नगरपालिका के पुर्व चेयरमैन) जिला उपाध्यक्ष कैलाश  जीनगर  ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश  सेन आईटी के अजित सिंह  केसावत बदनोर मंडल अध्यक्ष  महेंद्र सिंह  रावत पंचायत समिति प्रधान  श्रीमती ऐश्वर्या  रावत पुर्व उप जिला प्रमुख रामचन्द्र  सेन पुर्व जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह पुर्व प्रधान चन्द्रविर सिंह  वरिष्ठ नेता घनश्याम  सिकलीगर रमजान खान  पठान शिव सिंह  शक्तावत प्रताप सिंह  चौहान तेजमल  नाबेडा राम सिंह  लालुराम  गुजर भेरु सिंह  कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह  ने किया कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लियाl

  • रिपोर्ट:- बृजेश शर्मा /दीपेश छिपा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................