सामूहिक पदयात्रा भगवान में आस्था और गांव में एकता व भाईचारे का प्रतीक :-बन्नाराम मीणा

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी की धुन के साथ छठी पदयात्रा लीली से गोवर्धन को दी रवानगी

Sep 4, 2021 - 02:34
 0
सामूहिक पदयात्रा भगवान में आस्था और गांव में एकता व भाईचारे का प्रतीक :-बन्नाराम मीणा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर,राजस्थान/ गिर्राज प्रसाद सोलंकी) लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम लीली से छठी गोवर्धन पदयात्रा रवाना हुई। जिसमें मुख्य अतिथि बन्ना राम मीणा पूर्व जिला मंत्री भाजपा के प्रदीप जैन  पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर नकडा़ द्वारा छठी पदयात्रा को रवानगी  दी गई। एवं गांव के समस्त ग्रामवासी एवं गोवर्धन यात्रा में जाने वाले भक्तजनों ने सभी अतिथियों का भव्य  स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर अतिथियों ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में क्या महिला क्या बच्चे क्या बुजुर्ग सभी डीजे की धुन पर नाचते गाते जा रहे थे । संपूर्ण गांव में पर कम्मा देते हुए गोवर्धन के लिए पदयात्रा रवानगी हो रही थी तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लीली आज स्वयं वृंदावन बन गया गिर्राज मित्र मंडल के मीनू तिवारी एवं भुल्ली तिवारी ने बताया कि इस पदयात्रा में रास्ते की खाने पीने एवं सभी व्यवस्थाएं मंडल द्वारा निशुल्क की जाती हैं। जिसमें गिर्राज मित्र मंडल के  भूपेंद्र सिंह लीली, बजरंग तिवारी, चंद्रकांत तिवारी ,सतनारायण शर्मा, अवधेश शर्मा, कल्ली तिवारी ,सुरेश तिवारी ,उदय सिंह चौधरी ,मुरारी मीणा  ,विक्रम चौधरी  ,लखन जाट ,राम शर्मा, प्रमोद शर्मा ,नेमीचंद चौधरी, राज तिवारी ,सुभाष मीणा  ,नाहर सिंह , ओम सिंह नरूका एवं समस्त गांव के ग्रामवासी एवं गिर्राज मित्र मंडल के सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................