मेरा फ़र्ज़ सर्व संस्थान गणतंत्र दिवस पर होगा आयोजित रक्तदान शिविर

Jan 23, 2022 - 23:00
 0
मेरा फ़र्ज़ सर्व संस्थान गणतंत्र दिवस पर होगा आयोजित रक्तदान शिविर

भीलवाड़ा (राजस्थान/बृजेश शर्मा) संस्थान सचिव अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियो द्वारा सर्वप्रथम देश की आजादी में महानायक की भूमिका निभाने वाले व आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करने वाले महान देशभक्त "सुभाष चंद्र बोस" की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थान कोषाध्यक्ष अधिवक्ता ललित कुमार वर्मा ने सुभाष चंद्र बोस के देश की आजादी में योगदान के बारे में संस्थान सदस्यो को विस्तार से बताया।
सचिव अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़ ने यह भी बताया कि 26 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर पदाधिकारियो को जिम्मेदारियां सौपी गई। रक्तदान शिविर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर महात्मा गांधी चिकित्सालय, ब्लड बैंक में आयोजित किया जाएगा। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाता व संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा डब्ल्यू एच ओ की कोरोना गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष ललित कुमार वर्मा, संगठन मंत्री नारायण लाल गुर्जर, विकास लोमस, अमित राव, मुकेश कुमार रेगर सहित संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है