खनन माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस पार्टी पर हमला कर किया पथराव, कांस्टेबल घायल

पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली की जप्त

Nov 28, 2021 - 01:36
 0
खनन माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस पार्टी पर हमला कर किया पथराव, कांस्टेबल घायल

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग उपखंड में खनन माफिया के इस कदर हौसले बुलंद हैं कि वह रोके जाने पर पुलिस पार्टी पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में मोहर्रम पत्थर भरकर  ला रहा एक ट्रैक्टर ट्राली चालक पुलिस द्वारा रोके जाने पर पहले पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला और जब पीछा करती हुई पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ट्रैक्टर ट्रॉली चालक उसका भाई ने पुलिस पार्टी के साथ झगड़ा कर धक्का-मुक्की व पथराव किया। जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया ।पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया है।
खोह थाना प्रभारी धारा सिंह के अनुसार ड़ीग - नगर मार्ग पर स्थित बेढम पुलिस चौकी पर शुक्रवार की देर साँय नाकाबंदी के दौरान रसिया की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध खनन कर मोहर्रम पत्थर भरके लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। जिसका थाना प्रभारी सिंह द्वारा पुलिस पार्टी के साथ पीछा किए जाने पर उसने बेढम पुलिस चौकी से आगे राधिका होटल पर ट्रैक्टर ट्रॉली से मोहर्रम पत्थर को खाली करने लग गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक और होटल पर मौजूद एक व्यक्ति पुलिस से झगड़ने और धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। जिससे कांस्टेबल प्रदीप घायल हो गया। पुलिस ने बमुश्किल दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर लिया है। थाना प्रभारी सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रेम सिंह और अमरपाल पुत्ररान  सुंदर सिंह जाट गांव बेढम थाना खोह के निवासी हैं। उन्होंने उक्त मोहर्रम को संरक्षित वन क्षेत्र मैं पहाड़ से अवैध खनन कर चोरी कर लाना बताया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है