राज्यमंत्री ने किया तहसील दातागंज एवं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

Oct 23, 2021 - 21:54
 0
राज्यमंत्री ने किया तहसील दातागंज एवं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

दातागंज (बदायूं, उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल/ अभिषेक वर्मा)-  शुक्रवार को पहाड़ों पर भारी वर्षा होने के कारण एवं बीते दिनों भारी वर्षा के कारण बर्बाद हुई फसलों से हालातों का मुआयना  लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने विधानसभा 117 दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया, जिला अधिकारी दीपा रंजन ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, मुख्य चिकित्साधिकारी बदायूँ,नवनियुक्त उपजिलाधिकारी दातागंज श्रीराम शिरोमणि, तहसीलदार दातागंज ,नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह,  बाढ़ एक्स ई एन उमेश चंद्र ,जेई राधे श्याम एवं राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंगा के अटेना पुल ,रामगंगा एवं हजरतपुर के बाद देर रात तक समरेर ब्लाक के ग्राम बौरा ,बराही ग्राम सहित प्रभावित क्षेत्रों के हालातों का जायजा लेने हेतु भ्रमण किया। प्रभाबित क्षेत्र का जायजा लेने पर राज्यमंत्री को कुछ गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूटने पर बताने पर राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित गांव में खाने-पीने, फसल बर्बाद होने पर नुकसान का आंकलन करा कर मुआवजा दिलाने, जिनके घर बार से बह गए हैं 
उनको मुख्यमंत्री आवास की व्यवस्था करने एवं अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर दौरा कर के स्थिति का जायजा लेते रहे एवं स्वास्थ्य एवं पशु विभाग की टीम सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि दैवीय आपदा से हुए किसानों की फसल से हुए नुकसान को बगैर भेद भाव से सरकार द्वारा प्रदत्त मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र का दौरा करने के बाद राज्यमंत्री ने तहसील दातागंज का निरीक्षण किया एवं तहसील सभागार में सभी अधिकारियों से बैठक कर दिशा निर्देश दिए वहीं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के दौरा के दौरान राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के द्वारा एडीएम प्रशासन बदायूँ ऋतु पुनिया से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी लेने पर एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया द्वारा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की बारीकी से सकारात्मक जानकारी देने पर राज्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए एडीएम बदायूँ ऋतु पुनिया के कार्यों की सराहना की।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................