संगठन के विभिन्न अभियानों में अल्पसंख्यक मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Jan 6, 2022 - 22:36
 0
संगठन के विभिन्न अभियानों में अल्पसंख्यक मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल  तेली के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा की महत्त्वपूर्ण बैठक मोर्चा जिला प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर के सानिध्य में जिला कार्यालय पर आज दोपहर सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर मीटिंग में मोर्चा प्रभारी कैलाश जीनगर ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सामूहिक प्रयास से मोर्चा की संगठन संरचना को मजबूती प्रदान करनी है। साथ ही संगठन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, जिसमें मुख्यतः ‘कमल पट्टिका अभियान’, ‘आजीवन सहयोग निधि अभियान ‘सहित अन्य कार्यक्रम जो संगठन द्वारा निर्धारित किए गए हैं उन्हें पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ पूरा करना है।
मोर्चा महामंत्री एडवोकेट इमरान काजी ने कहा कि हमें केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक पहुँचाकर उन्हें लाभांवित करना चाहिए। ताकि आमजन में मोदी सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो। कमल पट्टिका अभियान की जिला संयोजक मीनाक्षी नाथ ने कहा कि बहुत जल्द अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के निवास स्थान पर ‘कमल पट्टिका’ लगाई जाकर अभियान को और अधिक प्रभावशाली व गतिशील बनाया जायेगा। जिला सह संयोजक शहजाद सिलावट(बिट्टू), प्रताप मण्डल अध्यक्ष मुस्तफा खान पठान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 
जिला मंत्री -अख्तर खान पठान ने ‘आजीवन सहयोग निधि’ के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्रित करने का आह्वान किया। अन्त में धन्यवाद सुभाष मण्डल अध्यक्ष कमालुद्दीन मंसूरी ने किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है