आई टी तकनीक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडे-डॉ शैलेश

Jun 11, 2020 - 23:22
 0
आई टी तकनीक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोडे-डॉ शैलेश

 डीग भरतपुर

डीग -11 जून डीग यहां गुरुवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ शैलेष सिंह के मुख्य आतिथ्य में तथा ग्रामीण एवं शहर मंडल डीग के संयुक्त तत्वाधान में  भारतीय जनता  पार्टी  की ओर से  14 जून को आयोजित  की जाने वाली वर्चूअल रैली की  तैयारियों तथा मोदी जी के कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धियों एवं भाजपा के  बूथ संपर्क अभियान को लेकर  कस्बे के राजपूताना मैरिज होम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठकजिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह ने इस अवसर पर मंडल के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 14 जून को भाजपा आलाकमान केन्द्र नेतृत्व प्रदेश में पहली बार वर्चुअल रैली का आयोजन भरतपुर एवम् जयपुर संभाग के लिए किया जावैगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आईटी सेल के माध्यम से पार्टी विचारधारा से लोगों को  ज्यादा से ज्यादा जोड़े। डॉ सिंह का कहना था कि सोशल मीडिया वर्तमान समय की सबसे बड़ी ताकत है इससे समय व पैसे की भी बचत होती है ! उन्होंने कार्यकर्ताओ से पीएम नरेंद्र मोदी  के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों को लेकर मतदाताओं के बीच बूथ संपर्क कर प्रधानमंत्री संकल्प पत्र का वितरण करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि कोरॉना काल के संकट के समय भाजपा ने मानवीय सेवा का कार्य किया है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने कोरोना में भी भ्रष्टाचार कर प्रदेश के राजकोष को चूना लगाया है। उन्होंने  पार्टी कार्यकर्ताओं  से कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला आईटी सेल के प्रभारी श्कुलदीप नरूका ने कार्यकर्ताओ को सोशल मीडिया से जुड़ने के बारे में जानकारी दी

बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्र मोहन रारह,डीग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  लक्ष्मण शर्मा डीग शहर मंडल अध्यक्ष  अनिल कुमार गुप्ता एवम् शहर मंडल से वरिष्ठ भाजपा नेता  हीरा शंकर  शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष  राजेन्द्र खंडेलवाल, ओमप्रकाश  कौशिक इन्द्र सिंह , जिला प्रतिनिधि गौरव सोनी, युवा जिला उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा, श्याम  ठाकुर ,मंडल आईटी संयोजक कुक्कू खंडेलवाल, सर्वेश अरोड़ा तथा ग्रामीण मंडल से केशव देव बरौली चौथ, करतार सिंह , रामरतन बरौली चौथ, सौरभ कौशिक हरीश कौशिक , दिगम्बर सिंह खेड़ा ब्राह्मण, सरपंच वीरीसिंह, हरेंद्र सिंह, पतराम, मुकेश श्योरवाली, पुष्पेन्द्र, अरविंद शर्मा, कैप्टन अशोक बहज , तेजी राम गिरसैमुंशी सिंह सोनगांव, राजकुमार कासोट मौजूद थे ! कार्यक्रम का संचालन  राजेन्द्र  खंडेलवाल ने किया! कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता एवम् श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया!

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow