चाइना बार्डर पर घायल हुए फौजी सुरेंद्र सिंह के घर सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंहुचे

Jun 29, 2020 - 02:58
 0
चाइना बार्डर पर घायल हुए फौजी सुरेंद्र सिंह के घर सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंहुचे

रामगढ़ अलवर 

 भारत और चीन के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुए झगड़े में  घायल हुए राजस्थान के नौगांवा कस्बे के सैनिक सुरेंद्र सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है। सुरेन्द्र सिंह के परिजनों से बातचीत करने व उनको सांत्वना देने पहुंचे अलवर सांसद महंत बाबा बालक नाथ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, सुखवंत सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी, महामंत्री पवन जैन, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कसाना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश मेहता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंडित जले सिंह मंडल अध्यक्ष राजेश राठी, रवि कपूर,नौगांव सरपंच राजीव सैनी सहित गणमान्य लोगों ने सुरेंद्र सिंह फौजी के परिवार को हौंसला दिलाया।

सांसद महंत बालक नाथ ने सुरेंद्र सिंह फौजी के पिताजी को एक कोरोना संबंधित किट जिसमें एक सैनिटाइज, मास्क, हैंड वॉश आदि सामान भेंट करते हुए विश्वास दिलाया कि इस संकट की घड़ी में सरकार उनके साथ है। चीन द्वारा किए गए हमले की उन्होंने भरशक निंदा की। भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को ग्राम पंचायत नौगांवा राजीव सैनी सरपंच के नेतृत्व में कस्बे वासियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सभी कस्बे वासियो ने चाइना के सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लिया  अपने मोबाइल से चाइना ऐप को  डिलीट करने का वादा किया।

रामगढ़ से राधेश्याम गेरा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow