ग्राम टिटपुरी में कोली समाज ने प्रतिभाशाली छात्रा खुशी कुमारी का किया सम्मान

Apr 7, 2026 - 17:23
 0
ग्राम टिटपुरी में कोली समाज ने प्रतिभाशाली छात्रा खुशी कुमारी का किया सम्मान

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र के ग्राम टिटपुरी में कोली समाज द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए छात्रा खुशी कुमारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वीरांगना झलकारी बाई जागृति सेवा समिति, कठूमर के तत्वावधान में किया गया।

कोली समाज के अध्यक्ष करण सिंह बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टिटपुरी की छात्रा खुशी कुमारी ने कक्षा 12वीं कला वर्ग में 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, गुरूजनों, माता-पिता एवं पूरे गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर समिति एवं कोली समाज के लोगों ने खुशी कुमारी के निवास पर पहुंचकर छात्रा को माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेटियों की इस प्रकार की उपलब्धियां समाज के लिए गर्व का विषय हैं और इससे अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक धर्मवीर, करण सिंह, चोथी लाल दौहरा, गुलाब चंद, हरिराम सैन, कृष्ण गोपाल जाटव, प्रकाश चंद टिटपुरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है