पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई 105 वी जयंती

Sep 25, 2021 - 20:52
 0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई 105 वी जयंती

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) कस्बे के गोल सर्किल हनुमान मंदिर पर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती आयोजित की गई। मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डाला पंडित नरेंद्र अवस्थी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का अनुसरण करने की बात कही। जिला महामंत्री शिवलाल मीना ने कहाँ की पंडित एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्रोत रहे उनका मानना था कि अंतिम व्यक्ति तक सारी सुविधाएं पहुँचे उसी के लिए आज नरेंद्र मोदी सरकार प्रयासरत है एवं अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुँचाने के लिए दृढ संकल्पित है। तत्पश्चात उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी, भाजपा प्रत्याशी रही सुनीता मीणा, मंडल उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह पिचनोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सैनी, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल, महामंत्री प्रीति विजय, ओबीसी मोर्चा महामंत्री शेखर तमोली, किसान मोर्चा जिला सदस्य कालूराम सैनी, मंडल मंत्री दिनेश सैन, ज्योति सचदेवा, प्रदीप विजय, पार्षद धर्मचंद सैनी, सुनीता प्रजापत, प्रीति शर्मा, राजेश्वरी शर्मा,  चंद्रकांता विजय,वंदना शर्मा, शक्तिकेन्द्र संयोजक लोकेश रावत, एडवोकेट जितेन्द्र सैनी, मनोज शर्मा, कपूर गुप्ता, नमो ऐप संयोजक विशाल विजय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक जांगिड़, संजय शर्मा, उदयभान शर्मा, राजकुमार विजय, संजय राजस्थानी, अवधेश साहू, महन्त रामावतार शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................