अवैध खनन कर मोहर्रम ले जाते हुए एक गिरफ्तार

अवैध खनन कर मोहर्रम ले जाते हुए एक गिरफ्तार,मोहर्रम से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली जप्त

Oct 4, 2020 - 03:55
 0
अवैध खनन कर मोहर्रम ले जाते हुए एक गिरफ्तार

डीग भरतपुर

डीग -3 अक्टूबर डीग उप खंड की खोह थाना पुलिस ने शनिवार को एक जने को वन संरक्षण क्षेत्र से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली में मोहर्रम ले जाते हुए गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया है।

एएसआई भरत लाल के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की अढावली के पहाड में अवैध खनन कर चोरी से मोहर्रम ले जाई जा रही है जिस पर उन्होंने कांस्टेबल तारा सिंह और रामवीर सिंह के साथ जटेरी और रूध खोह के बीच नाकाबंदी की तो शनिवार की दोपहर जटेरी की ओर से मोहर्रम से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस ने रुकवा कर उसके चालक कन्हैया पुत्र भीम सिंह गुर्जर निवासी अंजारी थाना खोह को अवैध रूप से वन संरक्षित क्षेत्र में अवैध खनन कर चोरी कर मोहर्रम ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर उसे कब्जे से मोहर्रम से भरी हुई फार्मट्रेक ट्रेक्टर ट्राली जप्त की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................