अमरवासी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के दौरे पर उमड़ा जनसैलाब

जातियों की दीवारे तोड सबको गले लगाकर आगे बढ़ाने का काम करना है - वसुंधरा

Nov 26, 2021 - 14:36
 0
अमरवासी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के दौरे पर उमड़ा जनसैलाब

जहाजपुर (भीलवाड़ा, राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अपने देव दर्शन व सामाजिक यात्रा पर भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरवासी ग्राम में सिंधिया 3 साल बाद पहुंची तो भाजपा जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वागत सत्कार किया। हेलीकॉप्टर से पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया को देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। वसुंधरा राजे ने अमरवासी में सभा को सम्बोधित करने से पहले कार्यकर्ताओं को प्रणाम किया। और कहां कि लगातार 2 सालों से चल रही कोविड-19 के कारण जनता से रूबरू नहीं हो पाई। राजे ने कहा कि इस क्षेत्र से मुझे विशेष प्रेम है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिवजी राम मीणा ने भी बहुत लंबी लड़ाई लड़ी सभा को याद रखने की जरूरत है कि हमारी बहुत सारी जातियां हैं राजनीति के अंदर तो दीवारें खड़ी करके ही वोट लिए जाते हैं परंतु हमें अलग तरह से राजनीति करनी है सभी दीवारें तोड़कर सबको प्यार से गले लगा कर आगे बढ़ाने का काम करना है। सभा में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह मीणा, कोटडी प्रधान करण सिंह बेरवा, सरपंच वेद प्रकाश देवली, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विकास जैन, पूर्व सभापति रेखा जैन आदि उपस्थित थे। वहां से पूर्व सीएम राजे जहाजपुर के पूर्व विधायक दिवंगत शिवजी राम मीणा के घर पहुंची उन्होंने मीणा के परिजनों से मिलकर उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

  • पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी व उनकी पत्नी को किया याद 

सभा आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने जहाजपुर के मजबूत नेता पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी को राज्य ने याद किया साथ ही उनकी पत्नी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ओर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हम सबको आपस में भाईचारा बनाए रखना है कमल फिर से खिलेगा।  

  • राजनीति में तो दीवारें खड़ी करके ही वोट लिए जाते हैं- राजे

सभा में संबोधित करते हुए राज्य ने कहा कि हमारी कई जातियां हैं कई मजहब है हमारे बीच में राजनीति पर दीवारें खड़ी करके ही वोट लिए जाते हैं परंतु हम लोगों को अलग राजनीति करनी है सब दीवारों को तोड़कर सबको गले लगा कर प्यार से आगे बढ़ाने का काम करना है इसमें ही सबसे बड़ी ताकत है।

  • पूर्व विधायक शिवजी राम को वसुंधरा ने दी श्रद्धांजलि, गोपीचंद को ले गई साथ

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की सांवरिया सेठ से मेवाड यात्रा का आगाज शुरू होने के साथ ही राजनीति का शक्ति प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे आज उपखंड क्षेत्र के अमरवासी ग्राम में हेलीकॉप्टर से पहुंची। कुछ समय के लिए सभा को संबोधित कर पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा के आवास पर पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी। ओर परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते शिवजी राम मीणा मेरे काफी निकटतम सहयोगी रहे हैं उनकी इस मृत्यु से दिल पर गहरा आघात लगा है। संबोधित करने के दौरान ही जब उनको पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी की पत्नी के देहांत की जानकारी मिली तो तुरंत ही माइक को बंद कर दिया। कुछ समय के लिए पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा के घर श्रद्धांजलि देने के तुरंत बाद ही विधायक गोपीचंद मीणा को अपने साथ लेकर हेलीकॉप्टर से माण्डल के लिए रवाना हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है