विधालय में किया पौधारोपण

Aug 11, 2020 - 20:10
 0
विधालय में किया पौधारोपण

रूपवास भरतपुर

रूपवास 11 अगस्त। उपखंड के गांव खानसूरजापुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के खेलमैदान में मंगलवार को राजस्थान शिक्षक संघ की युवा शाखा व लूपिन संस्था  के सामूहिक तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष मनीष चैधरी के अनुसार यह पौधारोपण संघ के प्रदेश व्यापी एक पौधा पुरानी पेंशन कार्यक्रम के तहत किया गया है। जिसमें यहां 100 पौधे लगाकर मौजूद शिक्षकों व ग्रामीणों ने इन पौधों की नियमित देखभाल व पालन पोषण की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य युधिष्ठरसिंह, केदारनाथ, दिनेश राजावत, राधेश्याम, मनीषसिंह, बालकिशन, करनसिंह, व लूपिन संस्था के रामनरेश एवं रिंकु भल्ला आदि भी मौजूद रहे।

रूपवास से नरेंद्र परमार की रिपोर्ट,,,      

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow