बारैठा बांध में मिला महिला का शव पहचान में जुटी पुलिस, लोगो में हत्या की आंशका की चर्चाऐ

Jul 18, 2021 - 12:36
 0
बारैठा बांध में मिला महिला का शव पहचान में जुटी पुलिस, लोगो में हत्या की आंशका की चर्चाऐ

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना के बारैठा बांध में शनिवार को एक महिला का शव पानी में तैरता मिला है,जिसकी सूचना लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गढीबाजना पुलिस ने इस महिला के शव को बांध के पानी से तैराको की मदद से बाहर निकलवा कर बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। महिला के गर्दन व हाथ के पास चोटे और खून के वहने के निशानी भी मिले है। इस महिला की आयु करीब 25 से 30 साल बताई है। समाचार लिखे जाने तक इस महिला के शव की पहचान नही हो सकी है। गढीबाजना के थानाधिकारी रामचंद मीणा के अनुसार महिला का कद सामान्य, रंग साफ, हरे रंग की कुर्ती व काले रंग की सलवार, पैरो में सैडल, हाथो में कंगन पहने हुऐ है। इस महिला की आयु करीब 25-30 साल बताई है। इस महिला का यह शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जो पानी भर जाने से काफी फूल गया है। इस महिला के शरीर व गर्दन पर खून बहने के निशान भी दिखाई दे रहे है। पुलिस के अनुसार फिलहाल महिला के शव को शिनाख्तगी के लिऐ बयाना अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है तथा पुलिस महिला की शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है। इधर मौके पर पहुंचे लोगो का कहना है कि किसी ने इस महिला की हत्या कर इस हत्या के राज को छुपाने के लिऐ इस बांध में लाकर डाल दिया हो। कई लोग इस महिला की हत्या से पहले दुष्कर्म की संभावना भी जता रहे है।

रामचदं मीणा(थानाधिकारी पुलिस थाना गढीबाजना)का कहना है कि:- बांध में मिले महिला के शव की पहचान के प्रयास किये जा रहे है फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, मौत के कारणो की जांच भी की जा रही है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................