भरभराकर गिरा गरीब का मकान, मलबे से सामान टूटकर हुआ नष्ट बाल-बाल बचा परिवार

Jan 19, 2022 - 19:20
 2
भरभराकर गिरा गरीब का मकान, मलबे से सामान टूटकर हुआ नष्ट बाल-बाल बचा परिवार
भरभराकर गिरा गरीब का मकान, मलबे से सामान टूटकर हुआ नष्ट बाल-बाल बचा परिवार

कामां (भरतपुर, राजस्थान)  कामा कस्बे में आज दोपहर अचानक भरभरा टीनशैड  का मकान धराशाई हो गया जिसमें परिवार के लोग बाल-बाल बचे।  हालांकि परिवार के सदस्यों के कोई चोट नहीं आई है लेकिन एक गरीब परिवार का मकान गिरकर तहस-नहस हो गया जबकि मकान मालिक नेमसिंह ने कुछ दिन पहले ही उपखंड अधिकारी कामां  को लिखित में शिकायत भी दे  चुके है की उनके मकान के पास नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया गया है जिससे उनके मकान के गिरने का  खतरा बना रहता है लेकिन प्रशासन ने  इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आज गरीब परिवार परिवार को भुगतना पड़ा।
हम आपको बता दें कि यहां पर नगरपालिका कामा द्वारा पूर्व में देवी गेट  दरवाजे से लेकर अदालत चौराहा चुंगी तक नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन नाले के निर्माण के  बाद से  पानी नाले में गलत दिशा में वहता रहता  है,साथ ही कर समय नाला हर समय पानी से भरा रहता है।  इस कारण से इस नाले के निर्माण होने के बाद से अब तक दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ना ही कोई नाले के निर्माण करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही की है लोगों का कहना है कि इस नाले के निर्माण के बाद हमारे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और हमें और हमारे परिवार को हर समय जान का खतरा बना रहता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है