कस्बे के विधुत वितरण केन्द्र में पावर ट्रांसफार्मर बदला, दिनभर बिजली गुल

Jun 11, 2020 - 02:54
 0
कस्बे के विधुत वितरण केन्द्र में पावर ट्रांसफार्मर बदला, दिनभर बिजली गुल

बयाना भरतपुर

बयाना 10 जून। कस्बे के विधुत वितरण केन्द्र में बुधवार को पुराने व छोटे पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर नया व बडा पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया गया। जिसे लगाने के लिए चिलचिलाती धूप में विधुतकर्मीयों व अधिकारीयों को काफी मशक्कत करनी पडी थी। इस ट्रांसफार्मर के गर्मी व चिलचिलाती धूप से गर्म हो जाने के कारण उसको अपनी जगह पर स्थापित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा था और निर्धारित समय से काफी अधिक समय लग गया। इस ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के लिए विधुत आपूर्ती भी बंद करनी पडी। जिससे दिनभर बिजली बंद रही और लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी पसीना बहाना पडा था। डिस्काॅम की ओर से इस विधुत ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के लिए बुधवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक का सिटडाउन लिया गया था। किन्तु कार्य के दौरान इसे दो घंटे और बढाकर दोपहर 3 बजे तक करना पडा।इस दौरान विधुत आपूर्ती भी बंद रखनी पडी। जिससे कस्बा सहित आसपास के गांवों की बिजली सप्लाई भी बंद रही थी। विधुत निगम के सहायक अभियंता विवेक शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के 132 केवी विधुत स्टेशन पर लगे पुराने 3 मेगावाट क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर अब 5 मेगावाट क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को लगाया गया है। इससे गर्मी के मौसम में बढने वाले भार और अनावश्यक ट्रिपिंग के कारण विधुत सप्लाई में बार बार आने वाली बाधाऐं कम होंगी और विधुत उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ती मिल सकेगी।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow