सवाल:- बृज के प्रतिबधिंत पर्वतो पर किस की सह पर हो रहा अवैध खनन

संरक्षण दल को चरण पहाडी पर दर्जनो ब्लास्टिंग के होल, अवेध खनन का ढेर पडा मिला

May 29, 2021 - 21:40
 0
सवाल:- बृज के प्रतिबधिंत पर्वतो पर किस की सह पर हो रहा अवैध खनन

वन-कर्मीयो ने डी.एफ.ओ को लाइव दिखाकर कराई पुष्टि

 पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान)  कोरोना लॉकडाउन पालना की आड में खनन माफिया बृज क्षेत्र के प्रतिबधिंत पर्वतो को छल्लनी कर धरोहर को मिटाने में  जुटा हुआ है। ऐसा नजरा गुरूवार को भगवान कृष्ण की क्रीडास्थली चरण पहाडी के पर्वत पर देखने को मिला। सूचना पर मानमन्दिर वरसाना के कार्यकारी अध्यक्ष एंव बृज परियार्वण सरंक्षण समिति के सरंक्षक राधा कान्त शास्त्री ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।

जिसमें मोके पर खनन माफिया द्वारा विस्फोटक के लिए कराऐ गए दर्जनो होल मिले, जो कपडा व रूई से ढके हुए थे। समीप मे सेकडो टन पत्थर खनन  का पडा हुआ था। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मोके पर दो वनकर्मी पहुचे जिन्होने डी.एफ.ओ को लाइव चलाकर दिखाकर पुष्टि कराई है।
सवाल यह उठता है आखिर किस की सह पर प्रति बंधित पर्वतो पर यह अवैध खनन का कारोबार कराया जा रहा है। इस अवैध पत्थर की सप्लाई किन किन क्रशरो पर किसके जरिए की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार जिला कलेक्टर का पहाड़ी के खनन क्षेत्र मे दोरा हुआ उस समय कामां के इस पर्वत पर अवैध खनन धडल्ले से जारी था।
 हालाकि यह मामला जिला पुलिस अधिक्षक, जिला कलेक्टर, डी.एफ.ओ की  संज्ञान में भी था। उसके बाद स्थानिय प्रशासन मौन बेठा रहा है।इस मोके पर सरंक्षक राधाकांत शास्त्री, साधु अनिल दास महाराज, बृजकिशोर दास, शशि प्रकाश पाण्डे, प्रियादास महाराज, समाजसेवी विजय मिश्रा, लक्ष्मीनारारयण चोधरी, प्रदीप जोशी, जय कश्यप, साहव सिह, शंकर सिह, गौरव पंजावी सहित साधुं संत मोजूद थे।

मोके पर मिले होल व खनन का पत्थर

अभिमन्यु सहारण (डीएफओ भरतपुर) का कहना है कि:- अंगरावली के समीप चरण पहाड़ी पर सूचना के अधार पर स्टाफ को मोके पर भेजा गया। जहॉ होल (छेद ) मिले है। पत्थर पडा मिला उसको कब्जे मे लेगे पहाड मे चारो ओर खाई खुदवा कर खनन को रोका जावेगा। मोके  से विडियो मंगाई है खनन माफियॉ  की जानकारी कर रिर्पोट कराई जावेगी
राधाकांत शास्त्री (कार्यकारी अध्यक्ष मानमन्दिर बरसाना एंव बृज परियार्वरण सरंक्षण समिति सरंक्षक) का कहना है कि:- चरण पहाडी के प्रतिबंधित पहाड पर खनन माफियॉ द्वारा अवेध खनन को तैयार  दर्जनो ब्लास्टिग होल  व अवेध खनन का पत्थर पडा मिला है। वन विभाग को सूचना दी गई। वनकर्मीयो मे मौके पर पहुचकर डी.एफ.ओ के कहने पर खनन की लाइव दिखाकर  पुष्टी कराई है।सवाल यह उठता है बृज  आस्था के पर्वतो पर अवेध खनन किसकी सह पर हो रहा हेै।अधिकारीयो की संज्ञान मे मामला आने के बाद स्थानिय प्रशासन पर प्रश्न खडे कर रहा है।जो शर्मनाक है- 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................