महवा में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु रामभक्त कर रहे है दिल खोलकर समर्पण

Jan 27, 2021 - 19:47
 0
महवा में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु रामभक्त कर रहे है दिल खोलकर समर्पण

महवा (दौसा, राजस्थान/ अवधेश कुमार अवस्थी) महुआ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति महुआ को महवा के रामभक्त भामाशाहों के द्वारा दिल खोलकर समर्पण किया जा रहा है श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति महुआ के मीडिया प्रभारी गो पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए भूपेंद्र बबलू शर्मा पाली द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए,किशोरी लाल अशोक कुमार गुप्ता टूडियाना वाले द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ एक रुपए ,बाबूलाल डॉक्टर पंकज गुप्ता वेदांश हॉस्पिटल महुआ द्वारा एक लाख ग्यारह हजार समाजसेवी हरिओम शर्मा केशरी वालों द्वारा एक लाख रुपए,डॉक्टर जगनमोहन गोयल नितिन गोयल गोयल हॉस्पिटल महुआ द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रूपए, प्रकाश चंद गुप्ता टूडीयाना वाले द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए,बाबूलाल गणेश कुमार अग्रवाल टूडियाना वाले द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए का समर्पण किया गया 
इस अवसर पर खंड कार्यवाह अवधेश शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य टीकम सिंह एडवोकेट, मोहन लाल बंसल, पार्षद दिनेश बंसल, दीपक मित्तल, रामनरेश शर्मा, राजकुमार अवस्थी, गो पुत्र अवधेश अवस्थी,  गिरधारी अग्रवाल आदि मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................