देवती बांध हनुमान मंदिर पर रामदरबार पटोत्सव, हवन यज्ञ व भंडारा आज

Feb 16, 2022 - 17:37
 0
देवती बांध हनुमान मंदिर पर रामदरबार पटोत्सव, हवन यज्ञ व भंडारा आज

सकट (अलवर, राजस्थान/ राजेन्द्र मीणा) सकट क्षेत्र के देवती राम सागर बांध की पाल पर स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर पर गुरुवार 17 फ़रवरी को राम दरबार पाटोत्सव एवं हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के महंत बृजराज गिरी जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व बुधवार रात्रि को हनुमान मंदिर में रात्रि भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गायक कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम हनुमान जी शिव जी के भजनों की प्रस्तुति देने के साथ ही माता रानी के भजनों की मधुर मधुर प्रस्तुति पेश की। इस मौके पर मंदिर में विराजित हनुमान जी महाराज, राम दरबार, गणेश जी, दुर्गा माता, शिव जी शनि देव महाराज व आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की सुगंधित पुष्पों से मनमोहक फूल बंगला झांकी सजाई गई। मंदिर के महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम 108 संगीतमय रामायण पाठ मंदिर पर संपूर्ण होने पर किया जा रहा है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है