11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने राजस्व ग्राम सभाओ का वहिस्कार कर दिया एस डी एम और विकास अधिकारी को दिए आग्रह पत्र

Sep 21, 2021 - 04:56
 0
11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने राजस्व ग्राम सभाओ का वहिस्कार कर दिया एस डी एम और विकास अधिकारी को दिए आग्रह पत्र

डीग / पदम जैन 

डीग -20 सितंबर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर सोमवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से शुरु हूई राजस्व ग्राम सभाओ में असहयोग कर संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर और ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हेमंत कुमार और कार्यवाहक विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा को आग्रह पत्र सोपे।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर का कहना है कि प्रदेश के सभी ग्राम विकास अधिकारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 3 बर्षो से संघर्ष रत है। लेकिन सरकार वार वार वार्ता करने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारियों की न्यायोचित मांगो को पूरा नहीं कर रही है। जिसके चलते मजबूर होकर प्रदेश के सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने 20 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाली राजस्व ग्राम सभाओं में पूर्ण असहयोग करने का निर्णय लिया है। यदि इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के निर्णय के अनुसार 
 1 अक्टूबर से जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारी  कलम बंद आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
11 सूत्री मांगों में पदोन्नति नीति , वेतन विसंगतियां दूर करने, स्थानांतरण नीति आदि मांगे शामिल है। ज्ञापन देने वालो में खैमचंद शर्मा, अतुल शर्मा विक्रम सिंह सतवीर सिंह राजेश आदि ग्राम विकास अधिकारी शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................