रोडवेज बस ने बाइक सवार माँ बेटे को कुचला ,मौसी की हालत गम्भीर

झुंझुनू स्टेट हाइवे पर पोसाना के नजदीक दोपहर में रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी टक्कर के बाद बाइक बस के निचे फस गई जिसे बस काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई

Nov 27, 2022 - 17:51
Nov 27, 2022 - 17:56
 0
रोडवेज बस ने बाइक सवार माँ बेटे को कुचला ,मौसी की हालत गम्भीर

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव/ चौथमल शर्मा )


उपखंड क्षेत्र के पोसाना गांव में जमाय माता गेट के सामने एक बेकाबू रोडवेज की टक्कर से  बाइक सवार व एक महिला की मौत हो गई l जबकि घटना में एक महिला  गंभीर रूप से घायल हो गई l 
प्राप्त समाचारों के अनुसार रविवार को उदयपुरवाटी गुढा मार्ग पर पोसाना में जमाय माता गेट के सामने एक बेकाबू रोडवेज की टक्कर से बाइक पर सवार पंकज  पुत्र धर्मपाल उम्र 22 साल व सरोज पत्नी सुभाष उम्र 35 साल की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद काफी लोग मौके पर जुट गए। बाइक को घसीटते हुए बस कच्चे में उतर गई और बाइक सवार पंकज व सुभिता बस के नीचे ही फंस गए। वहां मौजूद लोगों ने बस को खूब धक्का लगाया और और आगे पीछे करने की कोशिश की लेकिन बस नहीं हिली। डेडबॉडी बस के नीचे ही फंसी रहीं।

जबकि सुभिता पत्नी धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला सुभिता को सीकर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है l जैसे ही रोडवेज और बाइक की टक्कर हुई मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई घटना का समाचार मिलते ही गुढा पुलिस भी मोके  पर पहुंची

ड्राइवर मौके से फरार हो गया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद रोडवेज बस बाइक घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। हादसे के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से मां-बेटे के शव निकलवाया। साथ ही घायल सरोज को एंबुलेंस से गुढागौडजी भेजा, जहां से सीकर के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों शव गुढ़ा सीएचसी पर रखे गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................