आगरा के मंदिर में साधु की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, वजह चौंका देने वाली

Mar 19, 2021 - 19:47
 0
आगरा के मंदिर में साधु की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, वजह चौंका देने वाली

आगरा (उत्तरप्रदेश, शशि जायसवाल) उत्तर प्रदेश में पूर्व में भी साधुओं की हत्या के मामले में काफी तूल पकड़ लिया था जो काफी समय तक मीडिया की सुर्खियों और हर लाइनों में रहा ऐसा ही मामला न्यू आगरा क्षेत्र के मऊ गांव से आया है जहां जमुना किनारे जंगल स्थित पथवारी माता मंदिर में साधु शिवगिरी की हत्या कर दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मात्र 6 घंटे में ही हत्या का खुलासा कर दिया और आरोपी धरा गया
हम आपको बता दें कि खोजबीन के दौरान पुलिस एक शर्ट के माध्यम से हत्या के आरोपी तक पहुंच गई गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में हत्या की वारदात को अंजाम दिया शराब पीकर मंदिर में हंगामा करने पर साधु ने उसे टोका जिसे लेकर वह आग बबूला हो गया और कुल्हाड़ी से प्रहार कर साधु की हत्या कर दी
एसएसपी बबलू कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को साधु की हत्या की जानकारी मिली जिस पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ मऊ गांव के जंगलों में स्थित टिले पर बने मंदिर में पहुंचे तो वहां देखा कि 55 वर्षीय साधु शिवगिरी का शव पड़ा हुआ है सिर के पिछले हिस्से में कुल्हाड़ी का प्रहार दिखाई दिया पास ही खून से सनी कुल्हाड़ी वहां पर सबूत के तौर पर मिली बताया जा रहा है कि साधु शिवगिरी पिछले 30 सालों से मंदिर पर रहकर वहां पूजा कर रहे हैं जो मूलत है फतेहपुर सीकरी के गांव खेड़ा भोपुर के निवासी हैं
जब सुबह लगभग 6:30 बजे गांव के ग्रामीण  होशियार सिंह मंदिर में पूजा करने आए थे तो उन्होंने शव पड़ा देखा जिसकी खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड बुला कर साक्ष्य जुटाए और छानबीन शुरू कर दी वहीं पुलिस को साधु के कमरे से मिली एक कमीज के तौर पर जांच शुरू की गई क्योंकि साधु कभी कमीज नहीं पहनते थे कमीज पर खून के छींटे लगे हुए थे पुलिस ने कमीज को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू की तो जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ लड़के रात में शराब पीकर आए थे
पुलिस द्वारा दिखाई गई शर्ट को ग्रामीणों ने पहचान गांव के ही जीतू नाम के युवक के रूप में की बताया कि मंगलवार को उसने यह शर्ट पहनी हुई थी युवक शादियों में तंदूर का कार्य करता है और शराब पीने का शौकीन भी है

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................