बैडमिन्टन मे सैदपुरा व बॉलीबॉल मे इन्द्रौली ने मारी बाजी

Nov 19, 2021 - 20:02
 0
बैडमिन्टन मे सैदपुरा व बॉलीबॉल मे इन्द्रौली ने मारी बाजी

कामां (भरतपुर, राजस्थान/ हरिओम मीणा) संभाग स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में आज बैडमिंटन सीनियर वर्ग, बैडमिंटन जूनियर वर्ग और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बैडमिंटन की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सैदपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सहनावली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बैडमिंटन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सहनावली विजेता रही और बरौली गांव की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय इन्द्रोली की टीम ने बाजी मारी वहीं समस्त प्रतियोगिताओं में इन्द्रोली और आसपास के महिला पुरुषों सहित बच्चों की भारी भीड़ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सरपंच अशोक सैनी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र गुर्जर, मुख्य निर्णायक गुरुदत्त लवानिया, विभागीय अधिकारी कमल किशोर शर्मा, केंद्र अधीक्षक धर्मेंद्र पाराशर सहित विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता से जुड़े हुए महानुभावों ने पूरे जोर-शोर से प्रतियोगिता के खेलों को ईमानदारी और अनुशासन पूर्वक कराया।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................