संघमित्रा राएगुरू को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया ओडिशा प्रदेश का अध्यक्ष

Jan 21, 2022 - 23:01
 0
संघमित्रा राएगुरू को बनाया आदर्श समाज समिति इंडिया ओडिशा प्रदेश का अध्यक्ष

सूरजगढ़ (झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) राष्ट्रीय सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए कटक निवासी साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संघमित्रा राएगुरू को आदर्श समाज समिति इंडिया ओडिशा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए 30 दिवस में ओडिशा प्रांत के सभी जिलों और शहरों की कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि श्रीमती संघमित्रा राएगुरू ओडिशा प्रांत में कटक की रहने वाली हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं। इनकी कार्यशैली कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक कार्यों और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को देखते हुए श्रीमती संघमित्रा राएगुरू को ओडिशा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से संगठन द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को दिशा व गति मिलेगी। इनकी नियुक्ति पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है