खेरली से धौलागढ़ देवी की 33वीं पदयात्रा हुई रवाना
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे से धौलागढ़ देवी धाम के लिए सोमवार को 33वीं पदयात्रा रवाना हुई। जानकारी के अनुसार कस्बे के पंचायती मंदिर में मां भगवती मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में खेरली कस्बे से धौलागढ़ देवी के लिए 33वीं पदयात्रा सुबह 9 बजे रवाना हुई। पदयात्री ने रथ का पूजा अर्चना कर कस्बे का नगर भ्रमण के साथ धौलागढ़ धाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी भक्तों द्वारा माता के भजनों पर नाचते- झूमते रवाना हुए।
आयोजनकर्ता सरदार मनेन्द्र सिंह छलिया उर्फ टहल सिंह ने बताया कि पदयात्रा 9 बजे रवाना हुई जो कि 3 बजे धौलागढ़ देवी के मढ़ पर पहुंची जहां महाआरती की गई और श्रृद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नतें मांगी की जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रृद्धालुओं द्वारा भंडारे में प्रसादी ग्रहण की गयी। इस दौरान फत्तेह मास्टर, प्रवीण शर्मा, प्रमोद बंसल, मूलाराम साहू, रुपचंद सैनी, हेमेंद्र जैन, अर्जुन, विवेक सिंघल सहित अनेक लोग मौजूद थे।