शादी की दावत में हो रही गोकशी से फैली सनसनी, दूल्हे सहित 6 गिरफ्तार

Mar 19, 2021 - 19:39
 0
शादी की दावत में हो रही गोकशी से फैली सनसनी, दूल्हे सहित 6 गिरफ्तार

रामपुर (उत्तरप्रदेश/ शशि जयसवाल) गोकशी की घटनाओं पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है एक तरफ तो गौ हत्या को अपराध घोषित कर दिया गया है वहीं दूसरी और कुछ लोग इस घिनौने कृत्य को करने से जरा भी पीछे नहीं हट रहे हैं! गोकशी की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है एक तरफ राजस्थान और हरियाणा में गौ तस्करी में गोकशी की घटनाएं लगातार आ रही है वही उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना टांडा में एक शादी की दावत में गोकशी करने का मामला सामने आया
बताया जा रहा है की पुलिस को सूचना मिली की टाटा थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में एक शादी की दावत के लिए गोकशी की जा रही है सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुखबिर की सूचना के आधार पर शादी वाले घर में पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी घर के अंदर पुलिस पहुंची तो देखा कि वहां पर गोकशी हो रही है जिसे देखकर पुलिस के होश उड़ गए पुलिस ने आनन-फानन में घेराबंदी करने के बाद दूल्हे यासीन  सहित एक ही परिवार के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमे दूल्हे यासीन सहित परिवार के 6 लोग अब्दुल सलाम, बाबू हाजी,मोहम्मद रफी, भूरा मोहम्मद इस्लाम, और मोहम्मद यासीन मुलजिम रहे! साथ ही पुलिस ने मौके पर एक कुंटल गोमांस व काटने के उपकरण भी जब्त किए हैं मामले की सूचना आज किधर है चारों तरफ फैल गई जिसे लेकर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद निकाह कैंसिल हो गया
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शादी की दावत ए वलीमा के लिए गोकशी की जा रही थी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गोकशी के संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर व सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................