शाहपुरा भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

Aug 20, 2021 - 00:32
 0
शाहपुरा भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित

शाहपुरा (भीलवाड़ा,राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी शाहपुरा नगर मंडल के अध्यक्ष राजेश पारीक ने आज अपनी नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पारीक ने कार्यकारिणी की घोषणा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की सहमति से घोषित की है। नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार जैन, चंद्र प्रकाश चौधरी, जोगेंद्र सिंह राणावत, मनोहर सिंह रामपुरा, महावीर माली, लादूराम खटीक को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार महामंत्री के 3 पदों पर खुशीराम आचार्य, मोहन लाल रेगर, राजू कहार को मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में मंत्री पद पर पवन कुमार शर्मा, गोविंद प्रजापत, सरला कवर, आशा देवी कोली, मोतिया धाकड़, प्रियंका सोनी तथा कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रकांता सेन को मनोनीत किया गया है। 
नगर अध्यक्ष राजेश पारीक ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों की सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। उन्होंने सभी नगर मंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भाजपा की रीति नीति तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज से ही वह अपनी गतिविधियों का संचालन घर-घर तक पहुंचकर करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पार्टी की रीति नीति के अनुरूप सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................