श्री जनजीवन कल्याण संस्थान ने कोविड सेंटर पर व्हीलचेयर व स्ट्रेचर किए वितरित

Jun 14, 2021 - 19:34
 0
श्री जनजीवन कल्याण संस्थान ने कोविड सेंटर पर व्हीलचेयर व स्ट्रेचर किए वितरित

भरतपुर जिले के नगर कस्बे मे श्री जन जीवन कल्याण संस्थान, एक्शन एड, श्रेया जयसवाल, दीप्ती तनवानी व अखिल नैयर के सहयोग से कोविड केयर सेंटर नगर पर व्हील चेयर, स्ट्रैचर, 100 फेस शील्ड, 200 N95 Mask वितरित किए गए।तथा कोविड केयर सेंटर प्रबंधक डॉक्टर चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि कोविड सेंटर को उक्त  समान की बहुत जरूरत थी, और  संस्थान द्वारा कोविड सेंटर की जरुरत के अनुसार उक्त समान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मयंक शर्मा को सुप्रुत किया गया। Dr. मयंक शर्मा ने बताया की व्हील चेयर व स्ट्रैचर की हमें बहुत जरुरत थी क्योंकि कोविड सेंटर पर व्हील चेयर व स्ट्रैचर में उपलब्ध नहीं थे, इस वजह से मरीजों को लाने लेजाने में बहुत परेशानी आ रही थी। व अंत में डॉक्टर शर्मा ने संस्थान को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर मैडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री दीनदयाल शर्मा, डॉक्टर जगदीश यादव, डॉक्टर मनजीत सिंह, शिवसिंह तथा संस्थान के कार्यकर्ता लोकेश कुमार, मुकेश शर्मा, विजय सिंह, जगदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट- लवेश मित्तल 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................