बीमार लावारिस 28 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय पुरुष को भिजवाया अपना घर आश्रम भरतपुर

Mar 28, 2021 - 00:48
 0
बीमार लावारिस 28 वर्षीय महिला व 22 वर्षीय पुरुष को भिजवाया अपना घर आश्रम भरतपुर

महुआ (दौसा,राजस्थान/ अवधेश कुमार अवस्थी) पीड़ित सेवा ही ईश्वर सेवा  के उद्देश्य को लेकर कार्यरत अपना घर सेवा समिति महुआ द्वारा गुरुवार देर शाम मेहंदीपुर बालाजी से बीमार लावारिस 22 वर्षीय पुरुष प्रभु जी व शुक्रवार  को  महुआ उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित प्रधान जी की कटले से  एक  बीमार  28 वर्षीय महिला प्रभु जी को महुआ थाना  के माध्यम से अपना घर आश्रम भरतपुर  भिजवाया गया अपना घर सेवा समिति महुआ के मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि अपना घर सेवा समिति महुआ को मेहंदीपुर बालाजी से सूचना मिली कि एक पुरुष प्रभु जी लावारिस हालत में कचरे में पड़े हुए हैं 
सूचना पर महुआ अपना घर समिति के वेद प्रकाश लालाराम सैनी विजय सिंह नरूका हरि सिंह मीणा व भुसावर अपना घर सेवा समिति के अशोक भारती राजेंद्र मित्तल मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे और गंभीर बीमार लावारिस पुरुष प्रभु जी को एंबुलेंस के माध्यम से अपना घर भरतपुर भिजवाया इसी प्रकार शुक्रवार देर शाम महुआ उपखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित प्रधान जी के कटले से व्यापारियों ने एक बीमार लावारिस 28 वर्षीय महिला प्रभु जी की सूचना दी गई जिस पर अपना घर सेवा समिति महुआ के संस्था पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार पहुंचकर उक्त महिला प्रभु जी को  थाने लेकर आए जहां  अपना घर  आश्रम भरतपुर से एंबुलेंस मंगवा कर महिला सेवादारों के साथ अपना घर आश्रम भरतपुर भिजवाया गया     इस अवसर परअपना घर सेवा समिति महुआ के अध्यक्ष अशोक जैन कोषाध्यक्ष प्रेम चंद गोयल संरक्षक हरि सिंह मीणा संरक्षक वेद प्रकाश गुप्ता पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन मीडिया प्रभारी अवधेश अवस्थी    महुआ थाना  ए एस आई   राजेश चौधरी रविंद्र कांस्टेबल बने सिंह गौरी शंकर धर्मराज सहित  पुलिस स्टाफ वअपना घर सेवा समिति महुआ के  कार्यकर्ता मौजूद  रहे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................