बेटा महिला भगा ले गया, दो दिन बाद मां-बाप के फंदे पर लटके मिले शव

Sep 28, 2020 - 20:44
 0
बेटा महिला भगा ले गया, दो दिन बाद मां-बाप के फंदे पर लटके मिले शव

जोधपुर

जोधपुर शहर  के मसूरिया श्रमिकपुरा में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली । मृतक व्यक्ति मोटर बॉडी रिपयेरिंग का काम करता था  मृतक दंपती का सबसे छोटा बेटा दो दिन से एक महिला के साथ गायब था ऐसे में माना जा रहा है कि बदनामी के डर से दोनों ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बेटा समाज की एक लड़की को 2 दिन पहले भगा ले गया उसके माता-पिता समाज व रिश्तेदारों के ताने सहन नहीं कर सके और रविवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी मसूरिया श्रमिक पुरवा में रहने वाले विष्णु दत्त का छोटा बेटा 2 दिन पहले पिता के ननिहाल गोत्र की एक लड़की को भगा ले गया जिससे मृतक दंपति 2 दिन से परेशान थे

देवनगर थानाधिकारी  ने बताया कि मसूरिया श्रमिकपुरा  मे रहने वाला 48 साल का विष्णुदत्त सुथार मोटर बॉडी रिपयेरिंग का कार्य करता था। वह पत्नी 45 साल की मंजू देवी, दो पुत्रों और तीन बेटियों के साथ यहां पर रहता था। आज सुबह 9.45 बजे पुलिस को विष्णुदत्त और उसकी पत्नी मंजू के फंदे से लटक कर जान देने की जानकारी मिली। दोनों ने एक ही कमरे में फंदा लगाया था। कमरे में पंखे के दो हुक लगे हैं और दोनों ने अलग अलग हुक में ओढ़नी का फंदा लगाकर खुदकुशी की

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................