गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंची सोफिया खान, राजसमंद के देवगढ़ महल पहुंची

Dec 28, 2020 - 22:57
 0
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंची सोफिया खान, राजसमंद के देवगढ़ महल पहुंची

राजसमंद (राजस्थान)  वर्ष 2019 के गिनीज वर्ल्ड रिकोर्ड तक पंहुची सोफिया खान कल देर रात राजसमंद के देवगढ महल पंहुची। रात्री विश्राम के बाद उन्होने अपनी टीम के साथ ब्यावर और अजमेर होते हुए जयपुर के लिये रवाना हुई। देवगढ पंहुचने पर होटल के जनरल मैनेजर अजीज खान ने उनका रजवाडी अंदाज मे स्वागत किया। इसके बाद उन्होने रात्री विश्राम किया।लेकिन पैर मे दर्द की वजह से दो दिन देवगढ रुकने का कार्यक्रम रहा। आज सुबह रवाना होने के दौरान मीडिया से बातचीत मे सोफिया ने बताया कि दिसम्बर को दिल्ली से रन फार हाप सद्भाव अभियान गोल्डन कोर्डिनेटर के तहत अभियान की शुरुवात की गई थी। जिसके तहत वे दौडते हुए राजसमंद पंहुची है। वे प्रतिदिन करीब 55 किलोमीटर का सफर तय करती है।इस अभियान का उद्देश्य वर्तमान समय मे बालिका शिक्षा को बढावा देना है ताकि वे आगे चलकर अपना और अपने देश का नाम रोशन कर सके।अभियान के तहत कुल 6 हजार किलोमीटर की दौड की जायेगी।जिसमे दिल्ली से मुम्बई यहां से चैन्नई और कोलकाता होते हुए दिल्ली पंहुचकर इसका समापन होगा।उन्होने कहा कि देवगढ महल की बनावट और खातिरदारी राजस्थान की परंपरा का जिवित उदाहरण है।
रिपोर्ट :- रंजिता सुथार

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................